फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा की काउंसिलिंग शुरू

होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा की काउंसिलिंग शुरू

Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज समेत चार सेंटरों में मंगलवार को बीएचएमएस (होम्योपैथी चिकित्सा) और बीयूएमएस (यूनानी चिकित्सा) के लिए काउंसिलिंग हुई। स्थानीय सेंटर में 29 अभ्यर्थियों ने बीएचएमसी की सीटें लॉक कीं। अभी एमबीबीएस की एक, बीएचएमएस की 172 और बीयूएमएस की 32 सीटें खाली हैं। बीडीएस के लिए गाजियाबाद के हरसरन दास डेंटल कॉलेज को शामिल कर लिया गया है। काउंसिलिंग प्रभारी ने बुधवार को दो अन्य निजी डेंटल कॉलेजों के काउंसिलिंग में शामिल होने की संभावना जताई है। दूसरी काउंसिलिंग 26 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज , केजीएमयू समेत चारों सीपीएमई काउंसिलिंग सेंटरों में मंगलवार को स्टेट रैंक नंबर 6501 से रैंक नंबर - 12000 तक के अभ्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए। ये अभ्यर्थी 25 सितंबर को काउंसिलिंग में शामिल होंगे। इसी तरह बुधवार को रैंक नंबर 12001 से किकसी भी रैंक तक के अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके लिए उनके सीपीएमटी में पासिंग मार्क्स आना जरूरी है। काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस की एक सीट खाली है। यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग में फ्रीडम फाइटर कोटे की है। इसके लिए कानपुर और इलाहाबाद के दो अभ्यर्थी प्रयासरत हैं। बीएचएमएस में कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मुरादाबाद और फैजाबाद के होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया गया है। बीएचएमएस में जनरल की 51, ओबीसी की 47, एससी की 68 और एसटी की छह सीटें खाली हैं। इसी तरह बीयूएमएस में जनरल की 12, ओबीसी की 11, एससी की आठ और एसटी की एक सीट खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed