{"_id":"38-152235","slug":"Kanpur-152235-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएनडी में ‘रक्तदान महादान’ कैंप आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएनडी में ‘रक्तदान महादान’ कैंप आज
Kanpur
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की अभिनव पहल ब्लड ग्रुप पहचान और ब्लड डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन का अगला पड़ाव बीएनडी पीजी कॉलेज है। माल रोड स्थित कॉलेज में मंगलवार को सुबह 10 से दो बजे तक कैंप लगाया जाएगा, जिसमें लाइफट्रान अस्पताल के टेक्निकल एक्सपर्ट ब्लड सैंपल लेकर तुरंत ब्लड ग्रुप की पहचान बताएंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपना नाम ब्लड डोनर्स की लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं। जब किसी जरूरतमंद को ब्लड की जरूरत पड़ेगी, तब संबंधित स्टूडेंट को फोन करके सूचना दी जाएगी।
प्रिंसिपल डॉ. विवेक द्विवेदी ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कैंप को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। एनसीसी, एनएसएस के समन्वयक डॉ. एसएस भदौरिया, डॉ. नवनीत मिश्रा और डॉ. अंजन कुमार से कहा है कि ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के इस अभिनव अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। इससे संबंधित नोटिस भी बोर्ड पर भी चस्पा की गई है। वहीं, लाइफट्रान अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. निधि भटनागर ने कहा है कि रक्तदान महादान है। इसका हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। मंगलवार को शरद त्रिपाठी और सौरभ मिश्रा के साथ अस्पताल की टेक्निकल टीम कॉलेज जाएगी।