{"_id":"38-152058","slug":"Kanpur-152058-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर को लगेगा विशेष रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर को लगेगा विशेष रक्तदान शिविर
Kanpur
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ राष्ट्रीय ब्लड डोनेशन डे (एक अक्तूबर) को विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाएगा। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में लगने वाले इस शिविर में ‘अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड डोनर्स क्लब’ की विधिवत शुरुआत की जाएगी। ब्लड डोनेट करके कोई भी इस क्लब का सदस्य बन सकता है। एक ही छत के नीचे स्वैच्छिक रक्तदाता की सूची में जुड़ने, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन आदि जांचों की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी।
स्वैच्छिक रक्तदान और स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस (14 जून) को रक्तदान महादान अभियान शुरू किया था। यह कार्य अनवरत जारी है। इसी क्रम में एक अक्तूबर को रक्तदान दिवस पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न तरह की नि:शुल्क जांचों, स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं, सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। ब्लड ग्रुप की जांच लाइफट्रान हास्पिटल के सहयोग से होगी। इसी तरह ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन एवं जैन हास्पिटल महावीर शिक्षण संस्थान के सहयोग से होगी। जो लोग देहदान, नेत्रदान का संकल्प लेना चाहेंगे, वे इसके लिए संकल्पपत्र भी भर सकेंगे। यह कार्य जीएसवीएम मेडिकल कालेज और युग दधीचि देहदान अभियान के सहयोग से होगा।