फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   क्या क्रिएटिविटी है भाई, मजा आ गया

क्या क्रिएटिविटी है भाई, मजा आ गया

Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। ये देखो वंशिका कितनी खूबसूरत पेंटिंग एक्जीबिशन लगी हुई है....अरे तुम्हारे फ्रेंड गनेशा के कितने रूप बनाए गए है....मम्मी देखों तो गणेश जी क्रिकेट खेल रहे है, उस वाली पेटिंग में देखों बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वॉऊ मम्मी मैं भी इसमें पार्टिसिपेट करूंगी। ये नजारा देखने को मिला बृजेंद्र स्वरूप पार्क में। जहां सार्वजनिक श्रीगणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में स्थापना पूर्व गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के दौरान ‘अमर उजाला’ की ओर से कराई गई ‘माई फ्रेंड गणेशा’ थीम पेंटिंग प्रतियोगिता की श्रेष्ठ 450 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। पंडाल में प्रवेश करते जिसकी नजर पेंटिंग प्रदर्शनी पर पड़ी, वह बस देखता ही रह गया। किसी ने प्रदर्शनी के चित्रों को अपने कैमरे पर उतारा तो कोई थीम पर चर्चा करते दिखा। अरे वाह भाई बच्चों ने तो कमाल कर दिया है...क्रिएटिविटी तो देखिए जनाब, ऐसे ऐसे चित्र बना दिए कि मजा आ गया....महंगाई की मार झेल रहे गणेश भगवान का चित्र ने तो आम आदमी का दर्द भी उकेर दिया...कुछ ऐसी ही चर्चाएं पूरे समय होती रही। विधायक सलिल विशनोई तो काफी समय तक प्रदर्शनी का अवलोकन करते रहे, फिर बोले बच्चों ने इंटरनेट पर गणेश जी को नहीं बैठाया क्या...मुस्कुराते हुए बोले प्रदर्शनी ने तो दिल जीत लिया भाई।
विज्ञापन

मालूम हो कि ‘अमर उजाला’ की ओर से वर्ष 2012 में गणेश उत्सव के दौरान ‘माई फ्रेंड गणेशा’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में 11,000 शीटों का वितरण किया गया था। प्रतियोगिता में चुनी गई 450 श्रेष्ठ पेंटिंग प्रदर्शनी बृजेंद्र स्वरूप पार्क के गणेश पंडाल में लगाया गया। सार्वजनिक श्रीगणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में स्थापना पूर्व गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के दौरान रविवार को भी भक्त शाम छह से रात नौ बजे तक यह प्रदर्शनी भी देख सकेंगे।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत

ये पेंटिंग प्रदर्शनी नहीं, क्रिएटिविटी का भंडार है। इतनी जबरदस्त किएटिविटी एक साथ एक जगह पर मैने नहीं देखी। गणेश जी की मूर्तियां देख्रने के लिए आया था, लेकिन उनके सैकड़ों रूप बच्चों की नजर से देखना आनंदमय रहा। ----एलसी भारद्वाज, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं भी अमर उजाला शीट लेने आऊंगा। पेंटिंग देखकर तो मजा आ गया। मुझे गणेश जी भाई केरूप में काफी पसंद आए। मैं भी पेटिंग प्रदर्शनी बनाऊंगा तो उनको भाई के रूप में ही दर्शाऊंगा। ----गौरव शर्मा, स्टूडेंट

प्रदर्शनी ने मन मोह लिया। बच्चों ने इतना खूबसूरत तरह से गणेश जी का वर्णन किया है, जिसकी कल्पना शायद बड़े न कर पाएं। महंगाई की मार झेल रहे गणेश जी, क्रिकेट खेल रहे गणेश जी जैसे चित्र बहुत पसंद आए। ---सोनल द्विवेदी, गृहणी


गणेश जी की मूर्तियों के अलावा यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। ये खूबसूरत होने के साथ बच्चों की बुद्घिमता का प्रतीक है। कई पेटिंग तो इतनी आकर्षक थी कि मैंने इनकी फोटो खींच ली है, जाकर घर पर बनाऊंगी। ---नंदा, स्टूडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed