फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सजाने को गणेश झांकी 1600 शीटें बाकी

सजाने को गणेश झांकी 1600 शीटें बाकी

Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की अभिनव थीम पेंटिंग प्रतियोगिता ‘माई फ्रेंड गणेशा
विज्ञापन

नौ सितंबर तक ले सकते हैं शीट, अब तक 13,400 शीट्स बंट गईं
प्रदेश में 75,000 शीटों पर प्रतिभागी उकरेंगे मंगलमूर्ति के विविध रूप
जूनियर (कक्षा 1-6), सीनियर (कक्षा 7-12) वर्ग के बच्चे लेंगे भाग

कानपुर। ‘अमर उजाला’ की अभिनव थीम पेंटिंग प्रतियोगिता ‘माई फ्रेंड गणेशा’ की अब 1600 शीट्स ही बाकी रह गई हैं। बची हुई शीट्स नौ सितंबर तक अमर उजाला के फजलगंज और किदवईनगर स्थित दफ्तर से प्राप्त की जा सकती हैं। अभी तक कुल 13,400 शीट्स का वितरण हो चुका है।
पेंटिंग प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। कई प्रतिभागी शीट जमा करने की अंतिम तिथि से पहले ही मंगलमूर्ति की खूबसूरत पेंटिंग लेकर दफ्तर में जमा करने पहुंच रहे हैं। किसी की पेंटिंग में गणेश जी दोस्त तो किसी की पेंटिंग में शिक्षक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पेंटिंग शीट्स जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है। उधर, प्रतियोगिता को लेकर स्कूलों में जबर्दस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है। शनिवार को स्कूलों में 474 शीट्स बांटी गईं।
विज्ञापन


----------------
जैसा देखें, वैसा बनाएं
आप वक्रतुंड गणेश को दोस्त, बुद्धिदाता, साथी, आदर्श या जिस रूप में देखते हो वैसा ही चित्र बनाकर भेजें। विजेताओं का मूल्यांकन सोच और क्रिएटिविटी के आधार पर होगा। प्रतियोगिता को कक्षा के आधार पर जूनियर (कक्षा 1 से 6), सीनियर (कक्षा 7 से 12) दो वर्गों में बांटा गया है। प्रतियोगिता में एलकेजी, केजी के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। उन्हें विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन में ‘सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव कानपुर’ का भी विशेष सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नियम और शर्तें
------------
- शीट्स का वितरण नौ सितंबर तक और जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है।
- 14 सितंबर को जिला स्तरीय और 17 सितंबर को प्रदेश स्तरीय विजेताओं की घोषणा होगी।
- सभी प्रतियोगी पेटिंग शीट घर ले जा सकेंगे और मंगलमूर्ति गणेश को मनचाहा आकार दे सकेंगे।
- पेंटिंग शीट में नाम, उम्र, पिता का नाम, स्कूल, कक्षा, सेक्शन और मोबाइल नंबर का कॉलम जरूर भरें अन्यथा शीट मान्य नहीं होगी।
- शीट्स के वितरण और जमा करने की अंतिम तिथि में फेरबदल संभव हैं।
- श्रेष्ठ पेंटिंग्स की संख्या ज्यादा होने पर विजेताओं का चयन लॉटरी से होगा।
- विजेताओं के चयन में ‘अमर उजाला’ के निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।
-----------------------------------------
जिला स्तरीय पुरस्कार
सीनियर वर्ग (कक्षा सात से बारह)
प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये
द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये
तृतीय पुरस्कार 501 रुपये
सांत्वना पुरस्कार 150 रुपये मूल्य के गिफ्ट (सात पुरस्कार)
जूनियर वर्ग (कक्षा एक से छह)
प्रथम पुरस्कार : 1100 रुपये
द्वितीय पुरस्कार : 500 रुपये
तृतीय पुरस्कार : 251 रुपये
सांत्वना पुरस्कार : 150 रुपये मूल्य के गिफ्ट (सात पुरस्कार)
------------------------------------
प्रदेश स्तरीय पुरस्कार (मेगा ड्रा कानपुर में)
सीनियर वर्ग (कक्षा सात से बारह)
प्रथम पुरस्कार : टैबलेट
द्वितीय पुरस्कार : मोबाइल फोन
तृतीय पुरस्कार : आई-पॉड
सांत्वना पुरस्कार : 1100 रुपये के 10 पुरस्कार
जूनियर वर्ग (कक्षा एक से छह)
प्रथम पुरस्कार : पीएस-थ्री गेम
द्वितीय पुरस्कार : वीडियो गेम
तृतीय पुरस्कार : फ्रिक्सन कार
सांत्वना पुरस्कार : 501 रुपये के दस पुरस्कार
(सभी पुरस्कारों के साथ प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।)
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed