{"_id":"38-149750","slug":"Kanpur-149750-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए ट्रेनिंग कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए ट्रेनिंग कोर्स
Kanpur
Updated Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) विकास संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की मरम्मत करने के लिए स्किल्ड इलेक्ट्रीशियन तैयार किए जाएंगे। इसके तहत आवेदकों को छह सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजकीय पॉलीटेक्निक में 19 सितंबर से, आईटीआई पांडुनगर में 20 सितंबर से प्रशिक्षण शिविर चलेगा। प्रशिक्षण में आवेदकों को उद्यम लगाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए हाईस्कूल पास अनुसूचित जाति के आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं।
एमएसएमई-विकास संस्थान के सहायक निदेशक आरके प्रकाश ने बताया कि ईएसडीपी योजना के तहत घरेलू विद्युत उपकरण मरम्मत आधारित उद्यमिता सह कौशल सर्टिफिकेट कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स इन हाउस वायरिंग का प्रशिक्षण आवेदकों को दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आवेदकों को सीलिंग फैन, टेबुल लैंप, प्रेस, मिक्सी, इमरजेंसी लाइट, सीएफएल, टोस्टर, एसी, मोटर रिवाइंडिंग के अलावा अग्निशमन यंत्र, एसीबी, फ्यूज सहित सभी तरह की वायरिंग करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रशिक्षण लेने के लिए 18 सितंबर को और आईटीआई पांडुनगर में 19 सितंबर को आवेदकों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।