फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   झांकी में दिखी देश के क्रांतिवीरों की शहादत, बेटी बचाओ का संकल्प

झांकी में दिखी देश के क्रांतिवीरों की शहादत, बेटी बचाओ का संकल्प

Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में शहर के स्कूल-कॉलेजों, उद्यमी, सामाजिक, धर्मिक संगठनों की ओर से भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शहीदों को नमन करती, देश की नारी शक्ति, बेटी बचाओ, पेड़-पौधे बचाओ और जल संरक्षण का संदेश देती झांकियों ने मन मोह लिया। देश भक्ति की थीम पर सजी झांकियों में अल्फ्रेड पार्क, झांसी की रानी ने लोगों को खूब आकृष्ट किया।
विज्ञापन

--------
फ्लारेट्स इंटरनेशनल स्कूल पनकी की छात्राओं ने ‘नारी शक्ति की पहचान, मेरा भारत महान’ थीम पर झांकी सजाई। इसमें पूजा ने बॉक्सर मैरीकॉम, संजना ने किरण बेदी, पलक ने मिस वर्ल्ड, अकांक्षा ने मिस यूनीवर्स, रुचि ने लक्ष्मी बाई, अंशिता ने सोनिया गांधी, वैशाली ने मदर टेरेसा, यशस्वी ने सरोजनी नायडू, अनन्या ने साइना नेहवाल, रश्मि ने भारत माता की झांकी का प्रदर्शन किया। यहां कॉलेज के रीनानाथ, नासिर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
ओबेराय एजूकेशन सेंटर के बच्चों ने ‘स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों को शत-शत नमन’ का संदेश देते हुए सजीव झांकी प्रदर्शित की। केशव तिवारी ने महात्मा गांधी, रणवीर ने जवाहरलाल नेहरू, आशीष ने भगत सिंह, चंदन ने सुभाषचंद्र बोस, अपूर्व ने बालगंगाधर तिलक, उज्ज्वल गुप्ता ने चंद्रशेखर आजाद, चांद ने भारत माता के रूप को प्रदर्शित किया। यहां कॉलेज के जसपाल ओबराय, जसविंदर सिंह, एके त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, महेंद्र, निशा, कल्पना, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जयनारायाण विद्या मंदिर के छात्रों ने आजादी के दीवाने चंद्रशेखर आजाद की शहीद स्थली ‘अल्फ्रेड पार्क’ की झांकी को प्रदर्शित किया। अमन वर्मा ने चंद्रशेखर आजाद, अमन कुमार, अभिषेक, गोपाल, कृ ष्णा, अनुराग, अजय, विक्रम ने ब्रिटिश सेना के रूप को प्रदर्शित किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रशांत दीक्षित, मोहित, प्रशांत कुमार, सतेंद्र मौजूद रहे।
--------------------------
आरएस एजूकेशन सेंटर और आरएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘देश की विविधता में एकता’ का संदेश देते हुए सजीव झांकी को प्रदर्शित किया। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की ड्रेस में सजे बच्चे रैली के दौरान वंदेमातरम, वंदेमातरम, भारत-माता के जयघोष करते चल रहे थे। यहां कॉलेज के जसप्रीत कौर, आनंद शर्मा, युवराज, अंकित, अरुण, जगजीत, रमन, दिव्या, पूनम, अर्पणा, वीना, एसके मिश्रा, शिवराज, राजकुमार, विजय, पीसी मिश्रा आदि थे।
-------------------
सामाजिक संस्था सिंधु भारत प्रहरी की ओर से देश की आजादी के लिए शहीद हुए राजगुरु, भगत सिंह, सुखदेव को फंासी देते हुए झांकी का प्रदर्शन किया गया। यहां संस्था के धीरज, रजत, अभिषेक, आकाश, वेद ज्ञान, सागर, हितेश, गौरव, निखिलेश, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।
--------------------
भारतीय महिला उद्यमी परिषद की ओर से ‘बेटी बचाओ’ का संदेश देती झांकी का प्रदर्शन किया गया। इसमें पूजा ने गर्भ में पल रही बेटी, सुनील ने पिता, पूनम ने सास का प्रदर्शन किया। यहां परिषद की पदाधिकारी पद्मा शुक्ला, रीता, लता सिंह, प्रीति, मधु सिंह, अपूर्वा यादव, स्वर्णकांता आदि मौजूद रहीं।
----------------
कानपुर नुक्कड़ नाटक रंगकर्मी एसोसिएशन ने वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई और अंग्रेजों के बीच युद्ध को प्रदर्शित किया। प्रीति ने लक्ष्मी बाई और मनोज चंद्रा, रति, विष्णु गुप्ता, राहुल, लकी ने अंग्रेजी सेना को प्रदर्शित किया।
-------------------
भाजपा जल प्रबंधन प्रकोष्ठ कानपुर क्षेत्र की ओर से ’जल संरक्षण’ पर झांकी सजाई गई। झांकी में लगे पोस्टरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पानी की बचत करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर संस्था के हेमंत द्विवेदी रामजी मिश्रा, सुनील निगम, अमित तिवारी, अनोखेलाल, राकेश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
---------------------
बाल विकास सेवा समिति से जुडे़ बाल भवन प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने शव के संस्कार में होने वाले खर्च को बचाने तथा टनों लकड़ी कटने से बचाने का संदेश दिया। सांवली, कबीर, प्रिया, इरफान, प्रियंका, दीपक ने ‘विद्युत शवदाह ग्रह’ झांकी का प्रदर्शन किया।
--------------------
गौरा परिवार सीमिति की ओर से बग्घी पर सवार राधा-कृष्ण की सजीव झांकी प्रदर्शित की गई। झांकी का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। समिति के सतेंद्र मिश्रा, उपकार अवस्थी, ऋषि पाठक, कन्हैया अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, त्रिलोकी त्रिवदी आदि मौजूद रहे।
--------------------
अमर उजाला की ओर से भारत माता की सजीव झांकी प्रदर्शित की गई। इसमें कीर्ति ने भारत माता को प्रदर्शित किया। वैम एडवरटाइजिंग, सीआरआई पंप ने रैली में रथ शामिल किए। इस मौके पर हेमंत त्रिपाठी, रोहित सिंह, अमित सिंह मौजूद रहे। वहीं श्याम महोत्सव समिति ने रैली में रथ शामिल किया। इस दौरान अनुपम अग्रवाल, अजय सरावगी, श्याम गोयनका, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

-------------------
केडीएमए वर्ल्ड इंटरनेशनल की ओर से शामिल रथ में हाईवोल्टेज साउंड सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इसमें देश भक्ति के गीत बजते रहे। रैली के दौरान देश भक्ति के गीतों को सुनकर रथ पर युवा सवार हो गए और देश भक्ति के गीतों पर जमकर झूमते-गाते रहे।
-------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed