फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   झूमकर हुआ जश्न-ए-आजादी

झूमकर हुआ जश्न-ए-आजादी

Sun, 11 Aug 2013 05:35 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 11 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। कुछ कर गुजरने का जज्बा, देशभक्ति की अलख, तिरंगे की आन-बान-शान और धमाकेदार डांस परफारमेंस के साथ मंगलवार को शहर के 15 स्कूलों के बच्चों ने लाजपत भवन के मंच पर ऐसा रंग जमाया कि पूरा सभागार जश्न-ए-आजादी में डूब गया। मौका था ‘अमर उजाला-मां तुझे प्रणाम’ इवेंट के तहत आयोजित ‘इंडिया रॉक्स’ इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता का। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में मयूर नृत्य संग भारत की झांकी दिखाकर तिरंगा सजाने वाले सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के बच्चों ने फर्स्ट प्राइज अपने नाम किया। स्वराज इंडिया फर्स्ट रनरअप और लिटिल हैवेंस स्कूल सेकेंड रनरअप रहा। प्रतियोगिता के बीच हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की ठिठोली ने भी खूब ठहाके लगवाए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के कानपुर संयोजक डॉ. गणेश प्रसाद गुप्ता और म्यूजिक कैंपस की निदेशक और गायिका शिवांगनी लूथरा शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि केडीए वीसी जयश्री भोज और भाभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन महेश सिंह चौहान ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस मौके पर जयश्री भोज ने कहा कि ‘मां तुझे प्रणाम’ जैसे आयोजन हमें आजादी के जश्न से जोड़ने के साथ उन गाथाओं को सुनने और समझने का मौका भी देते हैं जो कभी हमारे माता-पिता ने अपने बुजुर्गों से सुने हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीयता की अलख जगाते हैं। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मंच पर स्कूली बच्चों ने बारी-बारी से धमाकेदार परफारमेंस शुरू कीं।
विज्ञापन

सबसे पहले मंच पर आए सेंट जॉन स्कूल के बच्चों ने ‘दुल्हन चली’ गाने पर डांस किया। इसके बाद गौरव मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने ‘ये रास्ता है तेरा’, जुगलदेवी स्कूल और ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’ गीत पर सुंदर नृत्य किया। स्टेपिंग स्टोंस की मिक्सिंग परफारमेंस संग सेठ मोतीलाल खेड़िया की ‘जय बोलो...’ परफारमेंस ने सबको खूब झुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन के बच्चों ने ‘मां तुझे सलाम...’ और ‘देश रंगीला...’ गीत पर धमाकेदार डांस किया। चेहरे पर तिरंगा सजाए कारबर और सेंट माइकल्स के बच्चों ने भी सुंदर डांस परफारमेंस दी। सुघर सिंह एकेडमी की फायर परफारमेंस भी गजब रही। लिटिल हैवेंस स्कूल के पांच छोटे-छोटे बच्चों ने ‘आरंभ है प्रचंड देख मस्तकों के झुंड...’ गीत पर शानदार डांस किया। वहीं, सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के बच्चों ने मंच पर तिरंगा सजाकर भारत की झांकी दिखाई। फ्लोरेट्स, हेलिजर बोर्डेन और स्वराज इंडिया की परफारमेंस भी खूब रही। प्रतियोगिता के दौरान एंकर बॉबी की एंकरिंग भी जबरदस्त रही।
इससे पहले ‘अमर उजाला’ के क्लस्टर हेड भूपेंद्र दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली टीमों को क्रमश: 5100, 2100 व 1100 रुपये का नकद पुरस्कार, सर्टिफिकेट और ट्राफी भेंट की गई। अन्य प्रतिभागी स्कूलों को भी सांत्वना पुरस्कार के तौर पर सर्टिफिकेट और ट्राफी दी गई। समारोह में विशेष सहयोगी रहे सुनील सिंह सचान (फिजिक्स फॉर आईआईटी-जेईई), युनाइटेड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के सचिव रामचंद्र वर्मा और क्रक्स एकेडमी के निदेशक सीए अमर ओमर ने प्रतिभागियों का खूब उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर रविवार को आयोजित ‘उल्लास आजादी का’ प्रतियोगिता में गणेश वंदना करने वाली मान्या श्रीवास्तव को भी पुरस्कृत किया गया।


सबसे आगे होगा नींबू पानी..
कार्यक्रम में विशेष अतिथि हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने जहां बच्चों का जमकर हौसला बढ़ाया वहीं उनके कनपुरिया स्टाइल ने खूब ठहाके लगवाए। राजू ने बच्चों से कई मजेदार सवाल जैसे एक ओवर में कितनी गेंद होती हैं, एप्पल खाने से क्या होता है, जिसको सुनाई नहीं देता उसे क्या कहेंगे आदि पूछे और उनके खुद चटपटे जवाब भी दिए। फिर ‘सुनो गौर से दुुनिया वालों...’ गीत की पैरोडी ‘सुनो गौर से थम्सअप वालों, सबसे आगे होगा नींबू पानी...’ सुनाई। गजोधर भइया ने मंच के पीछे खड़े होकर बच्चों को गाइड कर रहीं टीचर्स के अलावा शाहरुख खान की मिमिक्री भी की। जीटी रोड पर चलती नैनो व जाम में फंसी नैनो पर भी उन्होंने खूब ठिठोली की। कानपुर में टूटे टेंपो, कूड़ा गाड़ी, घंटाघर पर झुंड में बैठीं गायें और जाम से जूझते चौराहे के कोने में पान की दुकान पर बतियाते ट्रैफिक सिपाहियों को भी उन्होंने अपने अंदाज में ऐसे बयां किया कि लोग लोटपोट हो गए।


रिजल्ट
विनर : सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर
मेघना त्रिपाठी, सचि शर्मा, रिद्धि मिश्रा, हर्षिता हजेला, शिवाली यादव, निकिता पाठक, अर्पणा सिंह, गुरसिमरन कौर, आशी कटियार, नानो मोनिस और वत्सला गुप्ता।
---
फर्स्ट रनरअप : स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल
अनुष्का सिंह, मिष्ठी चड्ढा, तीस्टा पाठक, सान्या चड्ढा, नवकिरन कौर, ओजसी गुप्ता, सात्विक तिवारी, अद्वय बाजपेई, कार्तिक चौरसिया, हर्षित सिंह, अर्थव सिंह, अस्मित सिंह, प्रियांशु गौतम।

सेकेंड रनरअप : लिटिल हैवेन
प्रियंक, तुषार, निखिल, अभिजीत, तनिष्क्ष।

सांत्वना पुरस्कार
सेंट जॉन, गौरव मेमोरियल, जुगल देवी, ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी, स्टेपिंग स्टोंस, सेठ मोती लाल खेड़िया, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन, कारबर पब्लिक स्कूल, सेंट माइकल्स इंगलिश स्कूल, सुघर सिंह एकेडमी, फ्लोरेट्स इंटरनेशनल, हेलिजर बोर्डेन।


हमारे सहयोगी
भाभा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन, के न्यूज चैनल, नारायणा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन, उत्तम कैरियर इंस्टीट्यूट, वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन फाउंडेशन, आरएनजी बजाज, क्रक्स दि नंबर वन कोचिंग इंस्टीट्यूट, बावर्ची ऑयल, सुनील सिंह सचान फिजिक्स फॉर आईआईटी-जेईई, हुंडई खन्ना हुंडई, केडीएमए वर्ल्ड, जेजे साड़ीज, इंपेरिया वीटुएन इंफ्राहोम, चित्रा महाविद्यालय, जेट ईको बनियान और सीआरआई पंप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed