फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पाई करियर की राह, जीते इनाम

पाई करियर की राह, जीते इनाम

Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। ‘अमर उजाला’ के दो दिवसीय करियर फेयर ‘लक्ष्य’ 2013 के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को और जबरदस्त भीड़ उमड़ी। शास्त्रीनगर स्थित होटल भाग्यराज पैलेस में आयोजित फेयर में क्या स्टूडेंट्स, क्या पैरेंट्स और क्या टीचर्स, सभी ने देश और प्रदेश के जाने-माने इंस्टीट्यू्ट्स के स्टॉल पर इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रवेश प्रक्रिया, एजूकेशन लोन, प्रोफेशनल कोर्स की जानकारी पाने के साथ करियर काउंसिलिंग कराई और एक्सपर्ट्स के टिप्स हासिल किए। स्टॉलों पर दिनभर 2500 से अधिक स्टूडेंट्स की भीड़ रही।
विज्ञापन

उधर, काउंसिलिंग हॉल का नजारा ही कुछ अलग था। यहां दिल्ली से आये काउंसलर जतिन चावला, उत्तम करियर के निदेशक अरुण सोनी और काकादेव के फिजिक्स टीचर सुनील सिंह सचान को सुनने के लिये पूरा हॉल दिनभर खचाखच भरा रहा। एक छत के नीचे इतनी सारी जानकारियां एक साथ मिलने के साथ कार्यक्रम में हर घंटे निकाले गए लकी ड्रा में मोबाइल, घड़िया, लैपटॉप और टैबलेट मिलने से स्टूडेंट्स की भीड़ में बार-बार हिप-हिप हुर्रे गूंजता रहा। जानकारी और इनाम पाकर स्टूडेंट्स के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन

फेयर के पहले दिन शनिवार को 1500 से अधिक स्टूडेंट्स का हुजूम उमड़ा था। फेयर में लगे भाभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सिंबोसिस, राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मंगलायतन यूनीवर्सिटी, ग्लोबल यूनीवर्सिटी, सीकॉम ग्रुप, किकी सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी, जीएलए यूनीवर्सिटी, आईसीएफएआई यूनीवर्सिटी, आईटीएम इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, लवली प्रोफेशनल यूनीवर्सिटी, एसआरएम यूनीवर्सिटी, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गलगोटियाज यूनीवर्सिटी, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, इनवरटिस यूनीवर्सिटी, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बैंक ऑफ इंडिया और पूर्णिमा फाउंडेशन के स्टॉल पर स्टूडेंट्स की खूब भीड़ रही। इन स्टॉलों पर स्टूडेंट्स और पैरेंट्स ने इंजीनियरिंग, बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, जेईई, मास कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, बीएससी, एमएससी, बायोटेक, फूड एंड न्यूट्रीशन, हॉस्पिटैलिटी, बीएड, एमएड, पीएचडी और अन्य शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिले इनाम
लक्ष्य 2013 में हर घंटे निकाले गये लकी ड्रा और मेगा ड्रा में ढेरों इनाम निकाले गए। इनामों की बौछार में श्रुति रस्तोगी, ऋषभ शुक्ला, मोबीन अहमद, मोहित कुमार और महेंद्र सिंह को बढ़िया कंपनी का मोबाइल फोन भेंट किए गए। सुंगध गुप्ता और विनय कदम घड़ी पाकर खूब खुश हुए। वहीं, मेगा ड्रा में शिवम अवस्थी ने लैपटॉप और वैभव सिंह ने टैबलेट जीता। फिजिक्स टीचर सुनील सिंह सचान ने स्टूडेंट्स को इनाम वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed