फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ‘लक्ष्य’ दिखाएगा करियर की राह

‘लक्ष्य’ दिखाएगा करियर की राह

Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। क्या है आपका लक्ष्य..., किस फील्ड में बनाएं करियर..., पढ़ाई के बाद कैसी मिलेगी जॉब... युवाओं के कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब देने के लिए ‘अमर उजाला’ शनिवार से दो दिवसीय एजूकेशनल फेयर ‘लक्ष्य-2013’ का आयोजन करने जा रहा है। शास्त्री नगर स्थित भाग्यराज पैलेस में होने वाले फेयर के दौरान हर घंटे में एक एप्टीट्यूड टेस्ट होगा, जिसके विजेता को लैपटॉप सहित कई महंगे पुरस्कार दिए जाएंगे। करियर संबंधित सूचनाओं से समाहित ‘अमर उजाला’ की मैगजीन ‘गेट वे टु सक्सेस’ का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ, नौ जून को सुबह 11 से शाम 7 बजे तक चलने वाले एजूकेशन फेयर में एक ही छत के नीचे देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, टेक्निकल इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स पर अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, रिसर्च की संभावना, पढ़ाई आदि की विशेष जानकारी दी जाएगी। कोर्स, उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताने के साथ रोजगार को फोकस करके स्टूडेंट्स को मोटिवेट भी किया जाएगा।
विज्ञापन

फेयर का उद्घाटन छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार करेंगे। स्टेप-एचबीटीआई के डायरेक्टर प्रो. आरके त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। एजूकेशन फेयर में करियर काउंसिलर जतिन चावला भी हिस्सा ले रहे हैं। वे स्टूडेंट्स को व्यक्तित्व निखारने के टिप्स देंगे। इंग्लिश स्पीकिंग, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू की तैयारी की बेहतर जानकारी देंगे। इसका लाभ शहर का कोई भी स्टूडेंट उठा सकता है। एजूकेशन फेयर में एंट्री पूरी तरह से फ्री रहेगी। इसके लिए शनिवार की सुबह 10:30 बजे से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इस दौरान हर घंटे में एप्टीट्यूट टेस्ट भी होगा, जिसके विजेता को लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल, घड़ियां दी जाएंगी। किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9305255032 पर भी संपर्क साधा जा सकता है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कॉलेज और यूनिवर्सिटी आएंगे
शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जीएलए यूनिवर्सिटी, ग्लोबल यूनिवर्सिटी, इनवरटीज यूनिवर्सिटी बरेली, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी, इंटेल, एसआर ग्रुप, बियानी ग्रुप कॉलेज, केआईकेआई सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी, पूर्णिमा फाउंडेशन, जीएनआईओटी ग्रुप, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, बीएफआईटी ग्रुप, एक्युरेट ग्रुप, आईटीएम ग्रुप, सिमबॉयसिस, आरआईटीईटी ग्रुप जयपुर, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, सीकॉम ग्रुप, भाभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एमपीजीआई शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed