{"_id":"38-135603","slug":"Kanpur-135603-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल प्रशासन ने शुरू की महिला हेल्प लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल प्रशासन ने शुरू की महिला हेल्प लाइन
Kanpur
Updated Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर(ब्यूरो)। ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर महिलाओं से होने वाली बदसलूकी, छेड़खानी के मद्देनजर रेल प्रशासन (उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद मंडल) ने महिला हेल्प लाइन खोली है। इस टोल फ्री नंबर-18001805315 पर फोन करके कोई भी महिला शिकायत कर सकती है। थोड़ी ही देर में महिला के पास सुरक्षा कर्मी पहुंचेंगे और महिलाओं की सहायता के साथ कानूनी कार्रवाई करने में भी सहयोग करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन सफर के दौरान यदि किसी महिला से बदतमीजी या कोई आपराधिक घटना होती है तो वह तत्काल टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकती है। संभव हुआ तो ट्रेन के चालित स्टाफ को भेजा जाएगा वरना जहां भी ट्रेन का स्टापेज होगा, वहां से आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचेगा।
विज्ञापन