फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   श्रमशक्ति और प्लेटफार्म के बीच फंसा रहा एक घंटे अधेड़

श्रमशक्ति और प्लेटफार्म के बीच फंसा रहा एक घंटे अधेड़

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल से दिल्ली जाने वाली नॉनस्टाप 2451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान एक अधेड़ जल्दी बैठने के चक्कर में पावदान से फिसल गया। इससे उसका आधा शरीर प्लेटफार्म और पावदान के बीच फंस गया। आसपास केलोगों के शोर मचाने पर ट्रेन रोक दी गई। अधेड़ को निकालने का प्रयास हुआ। उसे निकालने के बाद उर्सला अस्पताल भेज दिया गया। ट्रेन समय से आधा घंटे विलंब से रवाना हो सकी।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग 11बजे जब श्रमशक्ति एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया जा रहा था तभी कल्लू नामक अधेड़ जनरल कोच की ओर भागा। कोच का दरवाजा खुला न होने से वह हत्था पकड़ कर लटका तभी फिसल गया। फिसलते ही उसके दोनों पैर पावदान और प्लेटफार्म के बीच खाली जगह में फंस गए। शोर सुन चालक ने ट्रेन रोक दी। कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक मेवालाल, आरपीएफ के कंपनी कमांडर संजय पांडेय, प्रभाशंकर द्विवेदी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची। पौन घंटे की मशक्कत के बाद जब अधेड़ को नहीं निकाला जा सका तो बोल्ट एवं पत्थर काटा गया। इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का आलम रहा। यात्रियों में भी दहशत दिखी। अधेड़ को जब बाहर निकाला गया तो उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। आरपीएफ ने भीड़ को दूर हटाकर अधेड़ को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। स्टेशन अधीक्षक मेवालाल ने बताया कि अधेड़ की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed