फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एटूजेड नहीं अब नगर निगम उठायेगा कूड़ा

एटूजेड नहीं अब नगर निगम उठायेगा कूड़ा

Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त एनकेएस चौहान ने कूड़ा उठाने का काम एटूजेड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी से छीनकर अपने हाथों में ले लिया। एटूजेड कंपनी की व्यवस्थाएं चौपट होने पर गुरुवार रात उन्होंने यह कार्रवाई की है। इस बाबत उन्होंने नगर निगम के सभी जोन प्रभारियों और वर्कशॉप प्रभारी को तैयारी करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

एटूजेड अभी तक अपने हेल्परों के माध्यम से डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन कर डंपिंग ग्राउंड भेजता था जहां से कंपनी के कॉम्पैक्टर कूड़ा प्लांट तक ले जाते थे। प्लांट में कूड़े की प्रोसेसिंग कर उससे खाद, टाइल्स और बिजली बनाई जाती है। बीते चार महीने में एटूजेड का मैनेजमेंट सिस्टम गड़बड़ा गया है। कर्मचारी भी आंदोलन की राह पर आ गये हैं। हड़ताल और धरना-प्रदर्शन के चलते मैनेजमेंट करीब 250 हेल्परों को बाहर का रास्ता दिखा चुका है। कॉम्पैक्टर खराब हैं और बिंस टूटे-फूटे हैं। इन अव्यवस्थाओं के चलते डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन लगभग बंद है। डंपिंग ग्राउंड से भी आधा-अधूरा कूड़ा ही उठ रहा है। यही वजह है पॉश इलाकों से घनी बस्तियों तक हर गली-सड़क पर कूड़े के ढेर लग गये हैं। बीते दिनों हुई बारिश से कूड़े के यह ढेर सड़ांध पैदा कर रहे हैं। महापौर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण और नगर आयुक्त ने कई बार कंपनी मैनेजमेंट को व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी दी। कोई सुधार न होने पर गुरुवार को नगर आयुक्त ने एटूजेड से कूड़ा उठाने का काम छीन लिया। नगर आयुक्त ने कहा जोनल अफसरों को कूड़ा उठाकर प्लांट तक पहुंचाने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा अभी डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा उठवाया जायेगा। एटूजेड की यही स्थिति रही तो डोर टु डोर कलेक्शन का काम भी छीन लिया जायेगा। उधर, एटूजेड मैनेजमेंट का कहना है कि नगर निगम पर बकायेदारी के चलते कंपनी की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। इसीलिये कूड़ा उठाने का काम नहीं हो पा रहा है। अगर निगम बकाया रकम में पांच करोड़ रुपये दे दे तो हालत कुछ सुधर सकती है। चर्चा यह भी है कि एटूजेड मैनेजमेंट बार-बार बकाया रुपया न देने पर काम बंद करने की धमकी देता है। इससे नाराज होकर नगर आयुक्त ने यह काम नगर निगम के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed