फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लगाया ब्रेन, कबाड़ से बनाकर उड़ा दिया प्लेन

लगाया ब्रेन, कबाड़ से बनाकर उड़ा दिया प्लेन

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। अपने आसपास पड़ी रहने वाली अमूमन बेकार सी लगने वाली चीजों का एचबीटीआई के स्टूडेंट्स ने ऐसा इस्तेमाल किया कि उनके टैलेंट ने ‘आसमान चीरकर’ सबको हैरत में डाल दिया। हरकोटियंस ने अपने शार्प ब्रेन का परिचय देते हुए क्लोरोप्लास्ट शीट, थर्माकोल, रेगमाल, प्लास्टिक को ‘जोड़ तोड़कर’ एरोप्लेन का शानदार मॉडल पेश किया। हैरत की सीमा तो तब नहीं रही जब इस प्लेन ने रिमोट कंट्रोल के जरिए 35 फुट की ऊंचाई तक उड़ान भरी और हवा में गोते लगाकर सफलतापूर्वक लैंडिंग भी की। मौका था एचबीटीआई में चल रही एयरोडॉयनमिक्स वर्कशॉप के अंतिम दिन हुए एयर शो का। इस उपलब्धि के साथ एचबीटीआई की टीम ने पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन

एचबीटीआई के तीन दिवसीय एयरोडॉयनमिक्स वर्कशॉप का रविवार को समापन हो गया। इसमें आगरा, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर की करीब 125 टीमों ने हिस्सा लिया। अंतिम दिन एयर शो का आयोजन किया गया, जिसमें 25 स्टूडेंट्स की टीमों ने हिस्सा लिया। एचबीटीआई के स्टूडेंट्स ने नए मैटेरियल से एरोप्लेन का मॉडल बनाने और उड़ाने में बाजी मारी। इवेंट के कोआर्डिनेटर अनिल प्रकाश ने बताया कि वर्कशॉप बंगलूरू की एयरोटिक्स कंपनी ने एरोप्लेन का मॉडल बनाने और उड़ाने की सटीक तकनीक बताई। इवेंट में रजत अग्रवाल, अनिल प्रकाश, उत्कर्ष मिश्रा, सत्यम अवस्थी, अमित कुमार, प्रशांत अग्रवाल, अभिषेक वर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इस मैटीरियल से बनाया प्लेन
क्लोरोप्लास्ट शीट, थर्माकोल, सर्वो मोटर, सेट पेपर (रेगमाल), एल्युमिनियम पाइप, कंट्रोल सिस्टम, प्लास्टिक के दो छोटे पहिये, ग्लू, दो छोटे पंखे।

ये बने विनर
फर्स्ट : एचबीटीआई (स्टूडेंट लीडर सिद्धांत श्रीवास्तव, मेकेनिकल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर)
सैकेंड : एचबीटीआई (स्टूडेंट लीडर रजत गुप्ता, मेकेनिकल इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर)
थर्ड : बीबीडी लखनऊ :
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed