{"_id":"38-119644","slug":"Kanpur-119644-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से चलेंगी चौरीचौरा, जनता, तूफान, लिच्छवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से चलेंगी चौरीचौरा, जनता, तूफान, लिच्छवी
Kanpur
Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कोहरे के कारण निरस्त की गईं चौरीचौरा समेत कई ट्रेनें 18 फरवरी से चलेंगी। रेलवे ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिसंबर में कोहरे और लेटलतीफी की वजह से 2 फरवरी को चौरीचौरा एक्सप्रेस अनवरगंज रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद तक निरस्त कर दी गई थी। इसी तरह दिसंबर में जनता, तूफान, लिच्छवी, झांसी - लखनऊ पैसेंजर समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं या रूट छोटे कर दिए गए थे। इनमें से चौरीचौरा 18 फरवरी से अनवरगंज तक, उसी दिन से हटिया से आनंद विहार जाने वाली झारखंड एक्सप्रेस चलेगी। वहीं, 17 फरवरी से सीतामढ़ी से आनंद विहार के मध्य चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, दोपहर 2 बजे लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली मेमू 14 फरवरी से चलने लगेगी। सेंट्रल स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मेवालाल ने बताया कि बंद चल रही ट्रेनें 18 से चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त लोड घटेगा।
विज्ञापन