फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बीच सड़क उतरी ‘हनक’

बीच सड़क उतरी ‘हनक’

Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। एआरटीओ की प्रवर्तन टीमों ने बुधवार को नरोना चौराहे पर अभियान चलाकर 70 वाहनों से अनाधिकृत लाल-नीली बत्तियां, हूटर और शीशों पर काली फिल्म उतरवाई। बताया गया कि टीम गुरुवार को बड़े चौराहे पर यह अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ वीके सोनकिया और एआरटीओ संजय तिवारी के निर्देश पर प्रवर्तन टीम का अमला जैसे ही नरोना पहुंचा तो हड़कंप मंच गया। टेंपो वाले भी वहां से खिसकने लगे। थोड़ी देर पर बत्तियां लगे वाहनों की चेकिंग शुरू हुई तो ढाई घंटे में 70 वाहन पकड़ में आए। इनके चालान किए गए। साथ ही प्रतिबंधित लाल-नीली बत्तियां, हूटर और काली फिल्म उतरवाकर जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

-----
‘लो कर लो बात...’
आरटीओ की प्रवर्तन टीम ने जैसे ही लालबत्ती लगी सफारी को रोका तो उसका चालक हनक में उतरा और बोला कि लखनऊ में रहने वाले नेताजी की गाड़ी है। बात कर लो। प्रवर्तन टीम ने कहा कि पहले अधिकारपत्र दिखाओ फिर बात कराना। फोन कटा तो प्रवर्तन टीम ने बत्ती उतार उसका चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
लाइसेंस परमानेंट कराने को सर्टीफिकेट लाएं
कानपुर। नवंबर 2012 में टेंपो और आटो चालकों के बने लर्निंग लाइसेंस को परमामेंट कराने पहुंचे चालकों के पास वाहन ट्रेेनिंग स्कूल का सर्टीफिकेट नहीं था। इस कारण उनसे कहा गया कि पहले प्रमाणपत्र ले आओ तब लाइसेंस परमानेंट किया जाएगा। कैंप 13 जनवरी तक लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed