Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रोडवेज बस लूटने वाला गैंग दबोचा

रोडवेज बस लूटने वाला गैंग दबोचा

Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। घाटमपुर में रोडवेज बस लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद गिरोह के सदस्यों को शरण देने वाले तीन रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। दो बदमाश अभी पकड़ से बाहर हैं। एसएसपी यशस्वी यादव का दावा है गिरोह ने कानपुर से बुंदेलखंड तक ट्रक और बस लूट की कई वारदात की हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया 20/21 दिसंबर की रात एक बजे दिल्ली से कानपुर होते हुए हमीरपुर जा रही हमीरपुर डिपो की बस को लूट लिया गया था। रिंद नदी के पुल पर जाम के चलते चालक अली अहमद बस को साढ़-भीतरगांव होते हुए घाटमपुर ले जा रहा था तभी चंदनपुर गांव के सामने बदमाशों ने सड़क पर पेड़ डालकर बस रुकवा ली थी। कुल्हाड़ी, कट्टों और बंदूकों के बल पर बदमाशों ने यात्रियों से 27,170 रुपए व सुरेश कुमार का मोबाइल फोन लूट लिया था। कंडक्टर सुधीर कुमार की तरफ से घाटमपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एसएसपी ने बताया वारदात का खुलासा करने में एसपी ग्रामीण, सीओ घाटमपुर, एसओजी और घाटमपुर, बिधनू, सजेती थाना की आठ टीमें लगाई गई थीं। बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भीतरगांव रोड पर पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी कर ली। कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के डाढापुर निवासी जगनंदन वर्मा के बेटे आलोक वर्मा उर्फ गुड्डू व औरैया के कोतवाली स्थित ओमनगर निवासी प्रमोद कुमार शर्मा के बेटे सत्यम शर्मा उर्फ सोनू को दबोच लिया गया। जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी मइयादीन के बेटे बाबू यादव और चतेला गांव निवासी जमाल के बेटे जुल्फकार उर्फ भूरा मौके से भाग निकले। एसएसपी ने बताया बाबू और भूरा ने बस लूटने की योजना बनाई थी। वारदात वाली रात दोनों काले व लाल रंग की बाइक लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। आलोक और गुड्डू को यहीं बुलाया गया। इसके बाद बस रोकने के लिए बबूल का पेड़ काटकर सड़क पर गिराया गया। बस के शीशे तोड़कर भूरा भीतर घुसा और दरवाजा खोलकर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सबने लूटपाट शुरू कर दी। इसके बाद आलोक व उसके साथी पांच-छह दिन तक घाटमपुर निवासी मौसिया ससुर राम गुलाम के घर पर रहे। कुछ दिन औरैया के कदौरा में बड़ा गांव निवासी राम किशन और चतेला निवासी मुंशी के घर पर रहे। इन्हें बदमाशों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाबू और भूरा के खिलाफ जालौन के कदौरा थाना में हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट, अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त सहित अन्य धाराओं के छह-छह मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास लूटा गया मोबाइल, एक देशी रायफल, कारतूस, कुल्हाड़ी और लूट के 8700 रुपए बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिली। दोनों बदमाशों की कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। इसके बाद पूछताछ में अन्य वारदातों की जानकारी ली जाएंगी। बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगालने के लिए अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस टीम में ये शामिल थे
एसओजी प्रभारी संजय कुमार, घाटमपुर एसएसआई आरपी सिंह, एसओ बिधनू रणजीत कुमार, एसओ देवेंद्र कुमार, दारोगा प्रभात कुमार, राजेश द्विवेदी, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, सिपाही मोहम्मद अहमद, राजीव कुमार, क्षेत्रपाल, मनीष, मनोज, सुनील, दिनेश, सुधीर, भानू प्रताप, फहीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed