फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पनकी पावर हाउस की 3 नंबर यूनिट बंद

पनकी पावर हाउस की 3 नंबर यूनिट बंद

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। सोमवार सुबह पनकी पावर हाउस की 1 यूनिट बंद हो गई। इससे बिजली उत्पादन को झटका लगा है। बुधवार तक यह यूनिट चालू होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

पनकी पावर हाउस की 3 नंबर यूनिट सोमवार सुबह 7 बजे बंद हो गई। अब केवल 4 नंबर यूनिट ही चल रही है। इस पर करीब 75 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। 3 नंबर यूनिट पर ही 75 मेगावाट उत्पादन चल रहा था। अचानक 1 यूनिट बंद होने आपूर्ति को कुछ झटका लग सकता है। क्योकि ठंड शुरू होने के साथ ही पूरे प्रदेश में बिजली की मांग में इजाफा दर्ज हुआ है। सुबह के समय गीजर बगैरह प्रयोग किए जाने लगे हैं। पनकी पावर हाउस के जीएम आनंद कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह तक 3 नंबर यूनिट चालू हो सकती है। फाल्ट ठीक करने के प्रयास शुरू हो सके हैं। ओवरहोलिंग न होने से इस यूनिट में कुछ ज्यादा ही दिक्कत आती रहती है। बिजली कर्मचारी संघ अध्यक्ष आरके दीक्षित का कहना है कि पिछले कई साल से पावर हाउस में यह दिक्कत चल रही है। मेंटीनेंस के अभाव में कोई न कोई यूनिट बंद हो जाती है। इससे उत्पादन को झटका लगता है। कई बार शासन को अवगत कराए जाने के बाबजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस समय 1-1 मेगावाट बिजली उत्पादन का महत्व है। ऐसे में अचानक प्रदेश के उत्पादन में 75 मेगावाट की कमी हो जाना चिंता का विषय है।

इनसेट-
3 सब स्टेशनों से आपूर्ति रही ठप
फाल्ट के कारण सोमवार को कृष्णा नगर, हेरिसगंज और सुजातगंज सब स्टेशन शाम 6.30 से 9 बजे तक बिजली गुल रही। आरपीएच फीडर में फाल्ट से खलासी लाइन, सूटरगंज और ग्वालटोली की बिजली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक बंद रही। बाबूपुरवा का 400 केवीए का 1 ट्रांसफार्मर फाल्ट के कारण बंद हो गया। सोमवार को शहर में दोपहर 1 से 2.45 बजे तक बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed