{"_id":"38-106973","slug":"Kanpur-106973-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"एके-47 पर पुलिस का बैक फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एके-47 पर पुलिस का बैक फायर
Kanpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। विधायक कत्याल हत्याकांड के अहम सबूत एके-47, अमेरिकरन कमांडो गन और चाइनीज एसाल्ट के बारे में अभियोजन को सही जानकारी नहीं मिल सकी है। शासन के निर्देश पर असलहों की रिपोर्ट बनाने के दौरान पता चला था कि इस हत्याकांड में प्रयोग किए गए हथियार मालखाने में है ही नहीं। इतने हाईप्रोफाइल मामले में इतने अहम साक्ष्य गायब होने के बावजूद पुलिस का रवैया अब भी टालू है। अभियोजन अधिकारी ने मंगलवार को जब एसपी क्राइम से मुलाकात कर हथियारों का पता लगाने का आग्रह किया तो उन्होंने कुछ करने के बजाय मामला लिखा-पढ़ी में देने की सलाह दे दी।
5 अप्रैल, 1988 को विधायक विलायती राम कत्याल और सुरक्षाकर्मी संतोष कुमार की हत्या कर दी गई थी। कल्याणपुर पुलिस ने 12 अप्रैल, 1988 को 117/4 एम ब्लाक काकादेव से थाना सिहारा अमृतसर निवासी रजविंदर उर्फ सुखवीर उर्फ भोला और पीके शर्मा उर्फ सत्येंद्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर एके 47, चाइनीज एसाल्ट और अमेरिकन कमांडो गन बरामद की थी। यह मामला कल्याणपुर थाने में अपराध संख्या 186/88 पर दर्ज है। उस समय काकादेव क्षेत्र कल्याणपुर थाने में लगता था।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को इस मामले पर अभियोजन अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने एसपी क्राइम एमपी वर्मा से मुलाकात की। पूरी बात बताते हुए हथियारों के बारे में पता करने को कहा। इस पर उन्हें लिखा-पढ़ी करने की सलाह दी गई। अभियोजन अधिकारी ने कहा कि वह बुधवार को इस मामले में पुलिस को पत्र लिखकर असलहों के बारे में जानकारी देने को कहेंगे। इस बारे में एसपी क्राइम से कई बार बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। उन्हें एसएमएस भी किया गया पर कोई रिस्पांस नहीं मिला।