{"_id":"38-106971","slug":"Kanpur-106971-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबीटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 दिसंबर से
Kanpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) की इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 दिसंबर से होंगी। इसका शेड्यूल मंगलवार देरशाम जारी कर दिया गया। परीक्षा का पूरा शेड्यूल वेबसाइट www.gbtu.ac.in पर उपलब्ध है। जीबीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डा. विक्रम सिंह ने बताया कि बीटेक की परीक्षाएं 17 से 31 दिसंबर तक चलेंगी। एमबीए की परीक्षा भी 17 दिसंबर से 7 जनवरी तक चलेंगी। जनवरी अंत में कापियां जांची जाएंगी। इसके बाद रिजल्ट जारी होगा। परीक्षा, कॉपी जंचवाने और रिजल्ट जारी करने का पूरा शेड्यूल बन चुका है।
------------------
रजिस्ट्रारों का सम्मलेन 23 को
कानपुर। प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रारों का सम्मेलन 23 नवंबर को लखनऊ में होगा। इसमें वर्चुअल क्लास रूम खोलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उम्मीद है कि सभी विश्वविद्यालय के कैंपस में वर्चुअल क्लास रूम खोलने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। सेमिनार, खेल-कूद, यूनिवर्सिटी और संबद्ध डिग्री कालेजों के सुविधा-संसाधन का प्रस्ताव भी मांगा गया है।