फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   99 scientists from the city are among the top two percent of scientists in the world.

Kanpur News: दुनिया के श्रेष्ठ दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शहर के 99 साइंटिस्ट

Mon, 22 Sep 2025 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
99 scientists from the city are among the top two percent of scientists in the world.
कानपुर। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से दुनिया के श्रेष्ठ दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची जारी की गई है। इसमें शहर के विभिन्न संस्थानों के 99 वैज्ञानिकों को जगह मिली है। आईआईटी जैसे संस्थान ही नहीं बल्कि पहली बार प्राइवेट संस्थान ने भी अपनी जगह बनाई है। अपनी बेहतर रिसर्च की बदौलत पीएसआईटी के वैज्ञानिक का नाम भी इसमें शामिल है। इसके अलावा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, एचबीटीयू, रामा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को स्थान मिला है।
विज्ञापन

हर साल जिन वैज्ञानिकों की रिसर्च को दूसरे वैज्ञानिक देखते हैं या अपने शोध में रिफ्रेंस के रूप में इस्तेमाल करते हैं, उन दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी तैयार करती है। सूची में देश के कुल 1566 वैज्ञानिकों को स्थान मिला है। इसमें आईआईटी कानपुर के 85, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) के चार, एचबीटीयू के छह, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दो, रामा विवि के एक और पीएसआईटी के एक वैज्ञानिक शामिल हैं।
विज्ञापन

एचबीटीयू के रजिस्ट्रार अमित कुमार राठौर ने कहा कि स्टैनफोर्ड की लिस्ट में संस्थान के छह शिक्षकों को स्थान मिलना बड़ा सम्मान है। आईआईपीआर के निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित ने कहा कि चार वैज्ञानिकों का नाम शामिल हुआ है, यह गर्व की बात है। पीएसआईटी के ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि देश लगातार रिसर्च की बदौलत आत्मनिर्भर हो रहा है। पहली बार शहर के किसी प्राइवेट संस्थान के शिक्षक को स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन संस्थानों के वैज्ञानिकों को मिली दुनिया में पहचान

सीएसजेएमयू - डॉ. राकेश कुमार शर्मा और डॉ. समीक्षा सिंह।

पीएसआईटी - डॉ. शैलेंद्र सिंह।

रामा विश्वविद्यालय - डॉ. अजय अनिल कुमार।

एचबीटीयू - डॉ. विवेक कुमार, डॉ. नवीन कुमार गुप्ता, डॉ. निशांत कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. दन बहादुर पाल।

आईआईपीआर - डॉ. अभिषेक बोहरा, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. उदय चंद झा, डॉ. यूसी झा।

......................

आईआईटी - प्रो. अरुण कुमार साहा, प्रो. महेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. अनिंदय चटर्जी, प्रो. टी मुकोपाध्याय, प्रो. देबाशीष चौधरी, प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी, प्रो. एसएन सिंह, प्रो. अमित कुमार मिश्रा, प्रो. दुर्गेश राय, प्रो. अमलेंदु चंद्र, प्रो. गौतम बिश्वास, प्रो. कृष्णु बिश्वास, प्रो. जयंत कुमार सिंह, प्रो. अरुण कुमार शुक्ला, प्रो. अविनाश अग्रवाल, प्रो. अनंतराज, प्रो. राजीव गुप्ता, प्रो. डी कुंडु, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. कमल कर, प्रो. विजय कुमार जैन, प्रो. ए शर्मा, प्रो. संजय मित्तल, प्रो. आशुतोष शर्मा, प्रो. राजीव सिन्हा, प्रो. वी चंद्रशेखर, प्रो. वसीम अहमद, प्रो. कांतेश बलानी, प्रो. डीके दास, प्रो. वीके सिंह, प्रो. रजिबुल शेख, प्रो. अरुण प्रेम कुमार, प्रो. आरपी छाबड़ा, प्रो. अंशुल यादव, प्रो. अर्जुन बाग्ची, प्रो. अभिषेक चौधरी, प्रो. राजू कुमार गुप्ता, प्रो. एमएन आलम, प्रो. एके साहा, प्रो. एम बनर्जी, प्रो. एमके कडलबजू, प्रो. मलय बनर्जी, प्रो. एस चक्रबर्ती, प्रो. प्रियंका घोष, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. योगेश जोशी, प्रो. अश्वनी कुमार मुथु, प्रो. जमील अख्तर, प्रो. नरसिम्हा मूर्ति, प्रो. ई राधाकृष्णन, प्रो. आर बालासुब्रमण्यम, प्रो. अमित अग्रवाल, प्रो. निलेश प्रकाश, प्रो. सौनक चौधरी, प्रो. दीपक मजूमदार, प्रो. पदमा एस वेंकर, प्रो. निश्चल वर्मा, प्रो. शांतनु भट्टाचार्या, प्रो. एमजे अख्तर, प्रो. रश्मि संघी, प्रो. संदीप आनंद, प्रो. पीके पानीग्रही, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. अखिलेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. डीपी मिश्रा, प्रो. अमित दत्ता, प्रो. वी कुमार श्रीवास्तव, प्रो. तनमय मैती, प्रो. जे रामकुमार, प्रो. बी सुंदरराजू, प्रो. के मंडल, प्रो. मोहित सराफ, प्रो. धीरेंद्र कट्टी, प्रो. शांतनु कुमार मिश्रा, प्रो. अनीश उपाध्याय, प्रो. वैभव श्रीवास्तव, प्रो. कौशिक पाल, प्रो. गगनदीप कौर, प्रो. आशीष गर्ग, प्रो. तपन सेनगुप्ता, प्रो. मधुश्री, प्रो. शुभम सहाय, प्रो. अनुपम सक्सेना, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. डी गोस्वामी, प्रो. एस सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed