फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   95 thousand cheated in the name of online gaming ID, account of accused of cheating teacher seized

Kanpur: ऑनलाइन गेमिंग आईडी के नाम पर 95 हजार ठगे, शिक्षक से ठगी करने के आरोपियों का खाता सीज

Sat, 12 Oct 2024 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

Kanpur News: गेमिंग आईडी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उनकी 1.50 लाख रुपये में बनाई गेमिंग आईडी खरीदने की बात कही थी। वहीं, शिक्षक से 1.16 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर का बैंक खाता साइबर सेल ने सीज कर दिया है।

विज्ञापन
95 thousand cheated in the name of online gaming ID, account of accused of cheating teacher seized
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गेमिंग आईडी खरीदने के नाम पर 95 हजार की ठगी का आरोप लगाया गया है। हरजेंदर नगर निवासी मनीष चौधरी के अनुसार कुछ दिनों पहले शिवम नाम के युवक उनको फोन किया। इस दौरान आरोपी ने उनकी 1.50 लाख रुपये में बनाई गेमिंग आईडी खरीदने की बात कही। आरोप है कि शिवम ने उन्हें केवल 55 हजार रुपये देकर उनकी गेमिंग आइडी हड़प ली। उन्होंने चकेरी पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

शिक्षक से ठगी करने के आरोपियों का खाता सीज
काकादेव में शिक्षक से 1.16 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर का बैंक खाता साइबर सेल ने सीज किया। आरोपियों ने पीड़ित को परिवार समेत गोली से भूनने की धमकी दी थी। शास्त्रीनगर निवासी सुधांशु मिश्रा के पास 15 सितंबर को एक-के बाद एक कई कॉल आई। एक आरोपी ने आतंकवादी संगठन का सदस्य मुबारिक खान बताकर 10 लाख रुपये मांगे।

विज्ञापन

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
विरोध करने पर आरोपी ने उनका अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजा दिया था। इसके बाद दूसरे आरोपी ने पूर्व सीबीआई डायरेक्टर राकेश अस्थाना बताकर समझौता कराने के नाम पर 1.16 लाख रुपये की ठगी की थी। घटना का एहसास होने पर उन्होंने काकादेव थाने में मामला दर्ज कराया था। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों का खाता सीज कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed