फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   93.80 lakh fraud by making fake land deed, report on six

Kanpur News: जमीन का फर्जी बैनामा कर 93.80 लाख की ठगी, छह पर रिपोर्ट

Fri, 06 Feb 2026 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
93.80 lakh fraud by making fake land deed, report on six
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव में कृषि भूमि के फर्जी बैनामे के जरिए 93.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भृगु एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव विशाल भार्गव ने गुरुवार को दो महिला सहित छह लोगों के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विशाल भार्गव ने बताया कि वर्ष 2015 में वह सोसाइटी के अध्यक्ष थे तब उन्होंने धरमंगदपुर गांव में कृषि भूमि का बैनामा पवन कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार और सावित्री देवी से 93.80 लाख रुपये में कराया था।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि फर्जी तरीके से अधिक जमीन का बैनामा किया गया था और मन्जूलता द्वारा गलत तरीके से दान विलेख भी कराया गया था। 10 जून 2024 को उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सचेंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed