{"_id":"5c48bbd4bdec22073e1b4be7","slug":"91548270548-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक विरासत सहेजने को प्रतियोगिताएं जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक विरासत सहेजने को प्रतियोगिताएं जरूरी
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विवेकानंद जयंती से शुरू हुए युवा पखवारे के समापन पर बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि आज के विद्यार्थी कल का भारत बनाएंगे। इसके लिए सांस्कृतिक विरासत सहेजने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी जरूरी है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
रसखान प्रेक्षागृह में सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद उभारने का कार्य किया है। विभिन्न आयोजनों से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को भी सामने लाया जाता है। जिन प्रतिभागियों को सफलता नहीं मिली है, वह मायूस न हों बल्कि पूरी तैयारी के साथ फिर से प्रतिभाग करें। मेहंदी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए रचिता सिंह, सिमरा फातिमा, अनुप्रेक्षा और सुमिता सिंह को सम्मानित किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गीतांजलि सिंह, उमा सिंह और शिव कुमार को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सिद्धार्थ दीक्षित सबसे बेहतर रहे। इन सभी को सम्मानित किया गया। समारोह में जिला प्रमुख डा. डीएस यादव, डा. ब्रह्मस्वरूप पांडे, विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री विपिन मिश्रा, उमापति मिश्रा, अश्वनी गुप्ता, अमन मिश्रा, करन जायसवाल, हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।