फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्टेडियम में बंद गोवंश को नही मिला चारा-पानी

स्टेडियम में बंद गोवंश को नही मिला चारा-पानी

Wed, 09 Jan 2019 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में बंद गोवंश को नही मिला चारा-पानी
कानपुर देहात। मंगोलपुर स्टेडियम में कैद छुट्टा जानवरों के लिए प्रशासन की ओर से किए गए दावे हवा-हवाई निकले। ग्रामीणों के अनुसार, बीते सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां पहुंच कर स्टेडियम में बंद जानवरों के चारे-पानी का प्रबंध करने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अपने स्तर से पुआल आदि डालकर मवेशियों के चारे का प्रबंध किया। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि चारे व पानी की व्यवस्था करा दी गई है। बिलसरायां में आश्रय स्थल बुधवार की शाम तक बनकर तैयार हो जाएगा। स्टेडियम में बंद मवेशियों को वहां पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों को घेरकर कई गांवों के किसानों ने रविवार को मंगोलपुर स्टेडियम में बंद कर दिया था। मवेशी लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों के बीच तनातनी होने लगी थी। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर स्टेडियम में बंद मवेशियों के चारे पानी का प्रबंध कराने की बात कही थी। इधर, वीरेंद्र सिंह, सोनेलाल, मुक्ता प्रसाद, रामस्वरूप आदि ग्रामीणों ने बताया कि स्टेडियम में करीब 200 गोवंश बंद है। उनके चारे-पानी के लिए प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस पर ग्रामीणों ने अपने सहयोग से वहां बंद गोवंश के चारे के लिए पुआल डलवाया है। स्टेडियम के अंदर छाया की व्यवस्था न होने पर खुले आसमान के नीचे गोवंश रात काट रहे हैं। फसलों को तबाह कर रहे गोवंश के झुंड को हिम्मापुरवा, तिलौची, नुसरतपुर, मंगोलपुर, सीधामऊ, हजारीपुरवा आदि गांवों के किसानों ने रविवार को गोवंश को घेरकर मंगोलपुर स्टेडियम में बंद कर दिया था। वहां दो गायों की मौत हो गई, उन्हें स्टेडियम के पीछे मंगलवार को दफना दिया गया।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed