{"_id":"5c251894bdec2256f533834e","slug":"91545934996-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक से आए थे पेशेवर हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक से आए थे पेशेवर हत्यारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक से आए थे पेशेवर हत्यारे
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के शंकर गंज में सराफा व्यापारी की हत्या मामले में नया राज खुला है कि पेशेवर हत्यारे सतना से चोरी की गई बाइक से आए थे। उनका इरादा कतई लूट का नहीं बल्कि सीधे हत्या का ही था। इसके लिए 19 दिसंबर को सारे आरोपी रामघाट के आसपास एकत्र हुए थे और 23 दिसंबर को हत्यारों ने इसी बाइक से रेकी कर पूर्वाभ्यास भी किया था।
24 दिसंबर सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बल्दाऊगंज से सराफा की दुकान बंद कर शंकरगंज स्थित अपने घर जा रहे सराफा व्यापारी छोटे लाल सोनी उर्फ छोटू की घर के पास बाइक से आए तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके से भाग रहे मृतक छोटू के भाई हरिशचंद्र को भी पकड़कर गोली मारने के प्रयास के दौरान स्थानीय सुशील सिंह व उसके भाई प्रवीण सिंह ने हिम्मत दिखाकर हरिशचंद्र को बचाया और हत्यारे को भी दबोच लिया था। दो हत्यारे बाइक से भाग गए और इसमें टिटिहरा निवासी भोला द्विवेदी का भी नाम आया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगीं हैं। तीन दिन बाद भी पुलिस हत्या के पीछे मुख्य कारण और मास्टर माइंड को नहीं पकड़ पाई है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को दी गई मियाद भी खत्म हो जाएगी।
गुरुवार को पुलिस टीमें जांच पड़ताल में लगीं रहीं। जिसमें अबतक यह तथ्य सामने आया है कि हत्यारे पेशेवर थे और सभी को एक जगह बुलाकर हत्या करने के लिए रुपये देने की बात हुई थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने भी माना है कि हत्यारों ने जिस बाइक का प्रयोग किया वह सतना से चोरी की गई थी। 19 दिसंबर को टिटिहरा निवासी भोला द्विवेदी व राजू ने अन्य सभी को बुलाया था। यहीं पर इस हत्या की योजना बनी थी। इसके बाद पकड़े गए आरोपी आशाराम ने 22 दिसंबर को मृतक की दुकान व घर की रेकी की थी। तीनों राजू, लाला व आशाराम 23 दिसंबर को बाइक से मृतक के घर तक आए थे और अंधेरे वाले स्थान का चयन किया था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह तय हो चुका है कि लूट के इरादे से नहीं बल्कि सीधे हत्या करने की योजना थी। टिटिरहा निवासी भोला व राजू मास्टर माइंड हैं। कुछ व्यापारिक लेनदेन की भी संभावना है। जिसका जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट। गुरुवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सराफा व्यापारी की हत्याकांड का जल्द खुलासा कराने की मांग की है। इसके अलावा मृतक व्यापारी के परिजनों को मुख्यमंत्री के माध्यम से 50 लाख का मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, दिलीप केशरवानी, सुनील द्विवेदी, अंकित, यश,राजेश व हर्षित आदि मौजूद रहे।