फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हाईवे के पांच लुटेरे गिरफ्तार

हाईवे के पांच लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 24 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के पांच लुटेरे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बकेवर पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस के अलावा लूट का सामान बरामद किया है। पकडे़ गए लुटेरे शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ पहले से ही जिले के अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज है।

पुलिस लाइन के सभागार में शुक्रवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने लुटेरों को पत्रकारों के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि बकेवर क्षेत्र में सात मार्च को कानपुर निवासी कन्हैया अपनी पत्नी पूनम के साथ सुसराल उझियानी जा रहा था, तभी सुनवर्षा ओवरब्रिज के पास बाइक सवार लुटेरों ने दोनों को लूट लिया था। प्रभारी निरीक्षक बकेवर आलोक राय ने उनका मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की। गुरुवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आलोक राय सुनवर्षा के सामने हाईवे किनारे खंडहर ढाबा से बकेवर के खितौरा निवासी लालू उर्फ शाहिल पुत्र राम दत्त यादव, सोनू उर्फ सुनील यादव पुत्र मनी राम, नगला पल्टू निवासी पिंकी उर्फ सौरभ पुत्र बलबीर, नहारिया निवासी सुधीर यादव पुत्र सिया राम व नगला खुजरिया निवासी दीपू यादव पुत्र बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि 7 मार्च को हाईवे पर बाइक सवार दंपति से अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, झुमकी लूटी थी। पुलिस ने सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने दिया पांच हजार का नकद इनाम
लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को उत्साहवर्धन करते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद इनाम तुरंत दिया। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक राय एसआई बृजेंद्र शर्मा, रमा शंकर उपाध्याय, सिपाही राहुल यादव अरविंद कुमार, राजीव पारासर, टिंकू शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंकी उर्फ सौरभ है गैंग का सरगना
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लुटेरे गैंग का सरगना पिंकी यादव उर्फ सौरभ है। उस पर हत्या लूट के अलावा आर्म्स एक्ट के करीब 15 मामले दर्ज है। वह एक शातिर लुटेरा है। वह इटावा के अलावा कानपुर व आसपास के जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम देता है। उन्होंने बताया पकडे़ गए लालू के ऊपर आठ, सुनील के ऊपर सात, सुधीर यादव के खिलाफ 10 व दीपू के ऊपर पांच मामले दर्ज है। उन्हाेंने बताया कि पकडे़ गए लुटेरों ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।



एसएसपी बोले अपराधी सरेंडर करे या जिला छोड़ दें
एसएसपी ने जिले के अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब उनके दिन अच्छे नहीं है। या तो वह सरेंडर कर दें या फिर जिला छोड़कर चले जाएं। वर्ना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed