फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पांच साल पुराने लंबित मुकदमों पर जवाब-तलब

पांच साल पुराने लंबित मुकदमों पर जवाब-तलब

Wed, 14 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पांच साल पुराने लंबित मुकदमों पर जवाब-तलब
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पांच साल पुराने लंबित मुकदमे को लेकर एसडीएम व चकबंदी अधिकारी से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर अजीत सिंह ने बताया कि विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में लेखपाल मलिखान सिंह, प्रदीप माथुर, विमलप्रकाश और तहसील कायमगंज के लेखपाल विजयपाल, सुबोध पाल और अमृतपुर तहसील के लेखपाल अमित शुक्ल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। डीएम ने कहा कि जो
विज्ञापन


भी अधिकारी विभागीय कार्य में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। 31 मार्च को गंगा स्वच्छता पखवारा मनाया जाएगा, जिसमें श्रमदान प्रदर्शनी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें 500 कर्मचारियों का
विज्ञापन
विज्ञापन


योगदान कराए जाने की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को डीएम ने दी है। जनसेवा केंद्र पर 3434 प्रमाण पत्र तहसील स्तर पर लंबित हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण कराए जाने के डीएम ने निर्देश दिए। ईओ नगर पालिका को डोर टू डोर कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए। एआरटीओ को नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे ई-रिक्शा एवं नगर पालिकाओं के

वाहनों का रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। ई-रिक्शा के रोड भी निर्धारित किए जाएं। इस अवसर पर अधिकारी मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट गेट के बाहर से बुधवार की दोपहर एक युवक को स्वाट टीम ने पकड़ लिया और गाड़ी में डालने लगे। युवक के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गए। स्वाट टीम युवक को गाड़ी में डाल कर ले गए।

बुधवार की दोपहर स्वाट टीम गाड़ी से कलक्ट्रेट के बाहर गाड़ी से पहुंची। गेट पर मौजूद एक युवक को पकड़ कर घसीट कर गाड़ी की ओर ले जाने लगे। तभी युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवक के चिल्लाने पर कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग और राहगीर दौड़कर मौके पर पहुुंचे। जब स्वाट टीम को देखा तो सभी लोग वहां से हट गए। स्वाट टीम युवक को गाड़ी में डाल कर ले गई। स्वाट टीम प्रभारी संजय राय ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की मामले में पकड़ा था। पूछताछ के बाद उसको वकील के सुपुर्द कर दिया गया है।

डीएम ने पांच साल पुराने मुकदमों का मांगा ब्योरा
एसडीएम व चकबंदी अधिकारी से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
एआरटीओ को बगैर रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed