फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चुनावी सीजन में राइफल संग बारात में पहुंचे, फंसे, गिरफ्तार

चुनावी सीजन में राइफल संग बारात में पहुंचे, फंसे, गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
चुनावी सीजन में राइफल संग बारात में पहुंचे, फंसे, गिरफ्तार
फर्रुखाबाद। सहालग का मौसम है। बारात में रौब गाठने को असलहे लेकर चलना आम बात है, लेकिन फिलहाल यह कानून की नजर में अपराध गिना जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव में धारा 144 लगी होने के बावजूद बारात में
विज्ञापन


राइफल लाने पर उड़न दस्ते ने दूल्हे के जीजा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी राइफल व चार कारतूस जब्त कर लिए गए। सात साल से कम सजा की धारा होने के कारण आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी गई। निकाय चुनाव के दौरान जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों की 10 किलोमीटर की परिधि में अस्त्र, शस्त्र लेकर घूमना वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन



हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के गांव नटपुरवा निवासी उमेश नट पुत्र राजाराम नट की ससुराल शाहजहांपुर जिले में हैं। शुक्रवार को उनके साले गोविंद की बारात मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नटनगला आई थी। उमेश अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर बारात में आया था। दोपहर करीब 12.15 बजे वह रायफल लेकर शहर के जसमई
विज्ञापन
विज्ञापन


तिराहे के पास घूम रहा था। जानकारी होने पर नगरीय निकाय उड़न दस्ता प्रभारी/खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा ने उमेश को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। आशीष वर्मा ने उमेश के खिलाफ धारा 144 के उल्लांघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने राइफल और चार कारतूस जब्त कर उमेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उमेश को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही राइफल का मुकदमा कोर्ट


में चलेगा। कोर्ट के आदेश पर ही रायफल व कारतूस वापस लौटाए जाएंगे। इसके अलावा उड़नदस्ता की टीम ने शहर में कई जगह चेकिंग अभियान चलाया। इसमें कुछ भी निषेधात्मक सामग्री नहीं पकड़ी गई। नगर पंचायत और नगरपलिका के होने वाले चुनाव को लेकर जिले में धारा 144 लगा दी गई है। नगरीय क्षेत्र के आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र में पड़ने वाले गांव के लाइसेंसधारियों के असलहे भी जमा करा लिए गए हैं। नगरों और 10 किमी परिधि में अस्त्र, शस्त्र लेकर घूमना भी वर्जित कर दिया गया है।


नोट हरदोई जिले के लिए भी जरूरी, लाइसेंसी, सांडी का निवासी है।
बारात में रौब गाठना पड़ा भारी
साले की बारात में राइफल लेकर आया था सांडी का उमेश नट
144 के उल्लंघन में राइफल जब्त, उड़न दस्ता प्रभारी ने जसमाई तिराहे के पास से दबोच लिया
लाइसेंसधारक को जमानत, कोर्ट में चलेगा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed