फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खंती में गिरी कार, पांच लोग घायल

खंती में गिरी कार, पांच लोग घायल

Tue, 04 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खंती में गिरी कार, पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांगरमऊ।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित कार खंती में गिर गई। इससे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


गंजमुरादाबाद निवासी मोहित गुप्ता की बारात रविवार को उन्नाव आई थी। शादी में शामिल होने नवनिहालगंज मोहल्ला निवासी अंकित गुप्ता अपने भाई अजीत, गोपीलाल उनकी पत्नी स्नेहलता व बेटे शोभित के साथ आए थे। देर रात सभी घर लौट रहे थे। कार अंकित चला रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर फतेहपुर चौरासी
विज्ञापन



थानाक्षेत्र के नारे का खेड़ा गांव के निकट उसे झपकी लगी। इससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया में टकराकर खंती में चली गई। घायलों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खंती में गिरी कार, पांच घायल
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फतेहपुर चौरासी केनारे का खेड़ा गांव के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed