फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन


फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग में हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार अजय उर्फ सुरेंद्र (28) को रविवार की सुबह कु चल दिया। अजय की मौके पर मौत हो गई।

अजय उर्फ सुरेंद्र पुत्र रामबिहारी सदर कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी थे। यह दुकानों में मौरंग और गिट्टी सप्लाई का काम करते थे। बाइक से सुबह मौरंग का ट्रक उतराने हाईवे पर जा रहे थे। नउवाबाग हाईवे पर पीछे से डंपर ने बाइक सवार अजय को कुचल दिया। डंपर में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।

हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस इन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डाक्टराें ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी शिल्पा और मां सूरजकली बेटे का शव देखकर बदहवास हो गईं। अस्पताल कैंपस में दो घंटे तक परिजनों की चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन


अजय की बहनें सीता, सुधा और पुष्पा शिल्पा को शांत करने की कोशिश करती दिखीं। हादसे में मासूम श्रेयांश और श्रेया के सिर से पिता का साया छिन गया है। अजय चार भाइयों महेंद्र, नरेंद्र, अरविंद में सबसे बड़े थे। चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। मौत डंपर से कुचल जाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मौरंग अनलोड कराने जा रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed