फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 09 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार डिश कर्मचारी की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला मसेनी चौराहा निवासी सतेंद्र कुमार (30) पुत्र सेवाराम कुशवाहा डिश कर्मचारी था। बुधवार की रात सतेंद्र बाइक से डिश संबंधी कामकाज निपटाने के बाद फतेहगढ़ इलाके में इटावा-बरेली हाईवे स्थित बंधु ढाबे पर खाना खाने गया। वहां से घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग आननफानन में घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फतेहगढ़ पुलिस ने उसके घर वालों को इसकी सूचना दी। पत्नी धनदेवी का रो रोकर अचेत हो गई। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई डिश का काम करता था। उसके एक बेटा रिषभ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा, डिश कर्मचारी था
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed