फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   900 samples checked daily from 8 June

8 जून से रोजाना 900 सैंपलों की जांच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
900 samples checked daily from 8 June
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। मंडलायुक्त डॉक्टर सुधीर एम बोबडे ने कलेक्ट्रेट में हुई कोविड-19 की समीक्षा बैठक में बीते 2 दिनों से कम सैंपल लिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 8 जून से हैलेट में तीसरी जांच मशीन शुरू हो जाने से प्रतिदिन 900 सैंपल की जांच हो सकेगी। इसलिए सैंपल लेने की संख्या बढ़ाई जाए। मंडलायुक्त ने सीएमओ डॉक्टर एके शुक्ला को बीते तीन दिनों में मिले कोरोना पॉजिटिव रोगियों को उनकी उम्र व अन्य बीमारियों की गंभीरता के लिहाज से एल1, एल2, एल3 अस्पतालों में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हैलट में आवश्यकता आवश्यकतानुसार ग्लूकोमीटर और कांशीराम अस्पताल में 15 ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि कांशीराम अस्पताल के एनेस्थीसिया के डॉक्टर को समुचित प्रशिक्षण कराकर इंक्यूबेड करना बताया जाए। बैठक में डीएम डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी, डीआईजी अनंत देव, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed