फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   90 lakhs stolen from SP MLA Naseems brother in laws house theft done in only one room suspicion of recce

Kanpur: सपा विधायक नसीम के नंदोई के घर 90 लाख की चोरी, सिर्फ एक कमरे में ही की चोरी…रेकी की आशंका, जांच शुरू

Sun, 09 Feb 2025 04:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Feb 2025 04:03 PM IST
सार

Kanpur News: चोरों ने जिस मकान से स्कूली बैग चुराया है, वहां पर निर्माण का काम भी चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि काम करने वाले मजदूर घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
90 lakhs stolen from SP MLA Naseems brother in laws house theft done in only one room suspicion of recce
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी के नंदोई चमड़ा कारोबारी जावेद आलम के घर से शुक्रवार रात नकदी समेत 90 लाख की चोरी हो गई। वारदात जाजमऊ के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोंनी में हुई। उस समय वह पत्नी संग मकान के नीचे वाले तल में सो रहे थे। शातिरों की फुटेज घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पाकर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

जावेद आलम की संजयनगर में टेनरी है। जावेद अपनी पत्नी शमीम बानो के साथ रहते हैं। शमीम बानो ने बताया कि उनकी बेटी आमरीन की शादी हो गई है। वह एमरॉल्ड में परिवार संग रहती है। शुक्रवार की रात को वह पति जावेद के साथ मकान के नीचे के तल में सो गई। सुबह छह बजे नमाज पढ़ने के लिए प्रथम तल के कमरे में पहुंची तो अलमारियां टूटी देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पति को चोरी की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर एसीपी कैंट श्रृष्टि सिंह, जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड पहुंचा। पुलिस ने इलाके के फुटेज भी देखे हैं। सीसीटीवी फुटेज में करीब साढ़े तीन बजे प्रथम तल में तीन नकाबपोश चोर प्रवेश करते दिखे हैं। चोरों ने यहां डीवीआर का तार खींच दिया और सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए। इसके बाद उन्होंने आराम से चोरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज जांच रही है पुलिस
शमीम ने बताया कि चोर अलमारियों के लॉकर तोेड़कर एक किलो सोने के जेवर, कुछ चांदी के जेवर और ढाई लाख व अन्य सामान समेत 90 लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए। चोर छत के रास्ते से आए और उसी रास्ते से भाग गए। पड़ोसी रामू ने बताया कि उनके गेट के सामने एक रबर की चप्पल पड़ी मिली थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, पुलिस पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज जांच रही है। डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर एसीपी समेत पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चोरों ने सिर्फ एक कमरे में ही की चोरी, रेकी की आशंका
चोरों ने जिस तरह से घर में केवल एक कमरे में जाकर जेवर और नकदी पार की है, उससे स्पष्ट है कि चोरों को घर के और कारोबारी के परिवार के बारे में जानकारी थी। मकान में केवल प्रथम तल के कमरे का ही सामान चोरी हुआ है। आशंका है कि चोरों ने रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया।

कारोबारी के पीछे बने मकान से स्कूली बैग चुराया
कारोबारी जावेद आलम के घर के पीछे रहने वाले रामू जायसवाल के घर की छत से चोर उनके मकान में पहुंचे। इससे पहले चोरों ने रामू के पड़ोसी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी विपिन चंद्र मिश्रा के मकान में घुसकर उनकी नातिन का स्कूली बैग चुराया। सुबह जब विपिन छत पर गए, तो उन्हें दरवाजा खुला मिला और किताबें छत पर पड़ीं मिलीं।

मकान में काम करने वाले मजदूरों पर संदेह
चोरों ने जिस मकान से स्कूली बैग चुराया है, वहां पर निर्माण का काम भी चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि काम करने वाले मजदूर घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed