फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   90 coins of silver came out in digging the soil in Cholapur village

छोलापुर गांव में मिट्टी खोदाई में निकले चांदी के 90 सिक्के

Tue, 22 Jun 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
90 coins of silver came out in digging the soil in Cholapur village
राजपुर। छोलापुर गांव में खड़ंजा निर्माण के दौरान जेसीबी से मिट्टी खोदाई करते समय एक टीले से 100 से 140 साल पुराने चांदी के 90 सिक्के मिले हैं। जानकारी के बाद गांव के लोगों भी भीड़ जमा हो गई। इससे पहले जेसीबी चालक ने साथियों के साथ मिलकर सिक्कों का बंटवारा कर लिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ाई से पूछताछ की तो 90 में 72 सिक्के बरामद कर लिए। मंगलवार को पुरातत्व विभाग की टीम गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक के बकसौधी ग्राम पंचायत के मजरा छोलापुर में ग्राम पंचायत निधि से क्षेत्रीय विधायक ने मंदिर के समीप दो सौ मीटर इंटरलॉकिंग खड़ंजा निर्माण का शुभारंभ किया है। सोमवार को गांव किनारे खड़ंजा निर्माण के लिए जेसीबी से मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान टीले के नीचे मिट्टी में जेसीबी चालक मंगलपुर थाना क्षेत्र के भंदेमऊ के वीरेंद्र को चांदी के सिक्के दिखाई दिए।
विज्ञापन

खोदाई के दौरान गांव के सुरेश व बाबू सहित चार और लोग थे। खोदाई में मिले 90 सिक्कों को सभी ने मिलकर बंटवारा कर लिया। इसकी चर्चा गांव पहुंची तो ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कड़ाई से पूछताछ की तो छोलापुर निवासी सुरेश बाबू, जेसीबी चालक व परिचालक बरौर निवासी अजीत से 72 सिक्के बरामद हुए। सिक्के सौ से 140 साल पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कुछ 1920 तो कुछ सिक्के 1880 के हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गांव वालों ने 90 सिक्के मिलने की जानकारी दी है। तीन लोगों से 72 सिक्के बरामद कर लिए है। अभी एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। खोदाई में सिक्के मिलने की जानकारी एसडीएम सिकंदरा को दी गई है। वहीं एसडीएम ने मामले की जानकारी डीएम को दी है। इसके साथ ही मंगलवार को पुरातत्व विभाग की टीम गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed