फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   87 land disputes of 17 villages were resolved

Kanpur News: 17 गांवों के 87 जमीन विवादों का कराया निस्तारण

Fri, 16 May 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
87 land disputes of 17 villages were resolved
कुनैरा गांव में तालाब से कब्जा हटवाते एसडीएम सदर विक्रम राघव व सीओ रामगोपाल शर्मा।  - फोटो : कुनैरा गांव में तालाब से कब्जा हटवाते एसडीएम सदर विक्रम राघव व सीओ रामगोपाल शर्मा।
इटावा/ताखा। श्रावस्ती माॅडल पर गुरुवार को भी जिले में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। 17 गांवों के 87 जमीन विवादों की मौके पर पैमाइश, दोनों पक्षों की सुनवाई करके निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के कुनैरा में एसडीएम सदर विक्रम राघव, सीओ रामगोपाल शर्मा की संयुक्त टीम ने साढ़े तीन बीघे तालाब को जेसीबी चलवाकर कब्जा मुक्त कराया। ग्राम पंचायत कोकपुरा, बरालोकपुर, बसरेहर में भी जमीनें कब्जा मुक्त कराई गईं। ताखा तहसील क्षेत्र में मुर्चा टांडेहार ग्राम पंचायत के टांडेहार में ताखा की सबसे बडी गोशाला है।
विज्ञापन

गोशाला से चरागाह की जमीन जुड़ी हुई है, लेकिन इस जमीन पर आसपास लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। शिकायत पर पहुंची टीम ने पैमाइश के बाद जेसीबी चलाकर चरागाह की करीब 58 बीघा जमीन को सुरक्षित किया। कदमपुर ग्राम पंचायत में खलिहान खाद के गढ्ढे व नवीन परती की आठ बीघा जमीन को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुदरैल ग्राम पंचायत में चकरोड, नाली, नवीन परती व कुरा दखल की आठ बीघा से अधिक जमीन को मुक्त कराया गया। नगरिया खना बांध में भी नाली और चकरोड की जमीन को मुक्त कराया। जिले कुल 12.65 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इसमें 21 रास्ते, 12 नाली, दो तालाब, चार चारागाह, पांच खाद के गड्ढ़े आदि शामिल हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। जल्द ही जिले की शत प्रतिशत जमीनों के विवादों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed