फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   8600 candidates applied for 2180 ITI seats.

Kanpur News: आईटीआई की 2180 सीटों पर 8600 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

Fri, 21 Aug 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
8600 candidates applied for 2180 ITI seats.
कानपुर देहात। जनपद की छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 2180 सीटों पर प्रवेश के पहले चरण के प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित थी। जिले में संचालित करीब 17 ट्रेड में लगभग 8600 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। अब अभ्यर्थियों को मेरिट सूची जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई कपिल मिश्रा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद परिषद की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष डेरापुर आईटीआई में सात ट्रेड संचालित किए जाएंगे। इन ट्रेडों में कुल 180 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। डेरापुर आईटीआई को पहले पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित किए जाने की योजना थी। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू की गई थी लेकिन बाद में परिषद ने संस्थान का संचालन स्वयं करने का निर्णय लिया। अब यहां प्रशिक्षण की व्यवस्था परिषद के स्तर से ही संचालित की जाएगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed