फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   8.57 lakh defrauded in three separate cases

Kanpur News: तीन अलग-अलग मामलों में 8.57 लाख की ठगी

Sat, 06 Jun 2026 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
8.57 lakh defrauded in three separate cases
कानपुर। तीन अलग-अलग मामलों में ठगों ने तीन लोगों को शिकार बनाकर कुल 8.57 लाख रुपये ठग लिए। चकेरी इंस्पेक्टर अजय मिश्रा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। स्वर्ण जयंती निवासी शशिकांत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके साथ 6,19,787 रुपये की साइबर ठगी हुई है। उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम निकाली गई। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, मंगला विहार निवासी शिशिरकांत तिवारी के अनुसार 2024 में तीन लोगों ने उन्हें संविदा नौकरी दिलाने के नाम पर 1,54,500 रुपये ठग लिए। उनकी मुलाकात आरके तिवारी से हुई थी जिसने अधिकारियों से अपने संबंध होने का दावा कर राजेश और हाशिम से मिलवाया। आरोपियों ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग की परियोजना में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पद का कथित नियुक्ति पत्र भेजा और रुपये हड़प लिए। जब नौकरी नहीं लगी तब ठगी का पता चला। इसके बलावा मंगला विहार द्वितीय निवासी मोहम्मद असलम ने पुलिस को बताया कि उनके साथ 83,273 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई। घटना के बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article