फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   83 thousand MNREGA workers will get wages before Diwali

Kanpur News: दीपावली से पहले 83 हजार मनरेगा श्रमिकों को मिलेगी मजदूरी

Mon, 06 Nov 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
83 thousand MNREGA workers will get wages before Diwali
कानपुर देहात। जिले के दस ब्लॉकों के करीब 83 हजार मनरेगा श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। रोशनी के पर्व दीपावली के पहले मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान हो जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंकों से भुगतान की प्रक्रिया की गई है। इसी सप्ताह भुगतान की उम्मीद है।
विज्ञापन

दीपावली पर हर घर में रोशनी होती है। जरूरी खरीदारी के लिए लोगों को रुपये की जरूरत रहती है। किसी को कपड़े खरीदने हैं तो कोई घर की सजावट करना चाहता है। वहीं कुछ लोगों को पूजन आदि की सामग्री की खरीद के लिए रुपये की दरकार है। इसी क्रम में दस ब्लॉकों में मनरेगा से कराए गए कार्याें के भुगतान की उम्मीद श्रमिक लगाए हैं। दीपावली पर्व से पहले मनरेगा श्रमिकों को बकाया मजदूरी का भुगतान हो सके इसपर अफसरों का जोर है। विभागीय स्तर से श्रमिकों के भुगतान की प्रक्रिया करीब एक सप्ताह पूर्व कर दी गई। अब बैंकों के स्तर पर भुगतान की प्रक्रिया लंबित है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 83037 मनरेगा श्रमिकों के लिए 12.84 करोड़ रुपये भुगतान की प्रक्रिया कर दी गई है। बैंकों से यह धनराशि अब श्रमिकों के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-----
मजदूरी भुगतान की आस पर श्रमिक खुश
दीपावली के पहले मजदूरी भुगतान की उम्मीद से श्रमिक खुश हैं। सधवापुर के जगदीश कहते हैं कि जरूरी खरीदारी के लिए मजदूरी मिलने की उम्मीद लगाए थे। अब बैंक से इसी सप्ताह मजदूरी मिलेगी तो खुशी है। हरपुरा के अंकुश ने बताया कि ब्लाॅक जाकर जानकारी की तो धनराशि भुगतान की बात कही गई है। लाडपुर के फूल सिंह कहते हैं कि दीपावली के पहले मजदूरी मिलने से त्योहार ठीक हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बयान-
दीपावली वर्ष का सबसे बड़ा त्योहार है। बकाया मजदूरी का त्योहार से पहले भुगतान करने के लिए विभागीय स्तर से प्रक्रिया कर धनराशि भुगतान आदेश बैंकों को भेज दिया गया है। अब बैंकों के स्तर से जल्द ही मनरेगा श्रमिकों के खाते में भुगतान की उम्मीद है।

-पीपी त्रिपाठी, डीसी मनरेगा
-------
कहा कितने श्रमिकों को मिलेगी मजदूरी
ब्लॉक - श्रमिक - धनराशि
अकबरपुर - 6288- 7518087
अमरौधा - 13970- 20579641
डेरापुर - 5169-7334240
झींझक - 4688- 8456502
मैथा - 10137-14934360
मलासा - 12047-15020917
राजपुर - 8192-12208170
रसूलाबाद -6294-10226720
संदलपुर -9174-16704210
सरवनखेड़ा - 7078-15362962
------------------------
कुल - 83037- 128445809
------------------------
इंसेट-
654 श्रमिकों की मजदूरी अटकी
बैंक खाता अपडेट न होने, आधार लिंक न कराने, खाता फ्रीज या फिर गलत खाता नंबर की वजह से दस ब्लॉक के 654 मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी भुगतान अटक गया है। इन्हें अब दीपावली के बाद भुगतान की उम्मीद है। इसमें अमरौधा के 84, अकबरपुर के 41, डेरापुर के 54, झींण्क के 67, मैथा के 68, मलासा के 44, राजपुर के 58, रसूलाबाद के 120, संदलपुर के 76 और सरवनखेड़ा के 42 मनरेगा श्रमिक हैं। इन श्रमिकों को करीब दस लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed