{"_id":"5c95301dbdec22143f757af6","slug":"81553281053-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी से डरे युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी से डरे युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव निवासी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही पिता पुत्र ने उस कई बार जान से मारने की धमकी दी थी जिससे वह बेहद डरा था। कई बार पुलिस शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अब उसकी मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कसहाई गांव में जब सभी होली खेलने की तैयारी कर रहे थे वहीं गुरुवार की सुबह संतोष कुमार (19) पुत्र रामआसरे ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। जानवरों को चारा देकर मां लौटी तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई विजय शंकर ने आरोप लगाया कि11 फरवरी माह में उसका दोस्त कसहाई निवासी आशीष बाइक से लालापुर देवी दर्शन गए थे। तभी आशीष बाइक लेकर भाग गया था। बाइक न मिलने पर संतोष ने कोतवाली में आशीष के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
ऐसे में मुकदमा वापस लेने को आशीष दोस्तों के साथ धमकाता था। जिससे वह परेशान रहता था। परिजनों ने यह भी बताया कि इस मामलेे में कोतवाली पुलिस आरोपी आशीष को एक दिन पकड़कर लाई थी लेकिन दूसरे दिन ही उसे छोड़ दिया। कोतवाली से लौटने के बाद आरोपी आशीष और उसका पिता दयाराम ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह भयभीत रहता था। कई बार रास्ते पर उसे मारने का भी प्रयास किया गया। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कसहाई गांव के ही आशीष कुमार व उसके पिता दयाराम के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।