फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सेवानिवृति अवधि तक शहीद के घरवालों को मिलेगा वेतन

सेवानिवृति अवधि तक शहीद के घरवालों को मिलेगा वेतन

Mon, 25 Feb 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृति अवधि तक शहीद के घरवालों को मिलेगा वेतन
डेरापुर(कानपुर देहात)। सेवानिवृत्ति अवधि तक पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्याम बाबू के घरवालों को वेतन मिलेगा। यह जानकारी शहीद श्याम बाबू के घर पहुंचे सीआरपीएफ समूह केंद्र दुर्गापुर पश्चिम बंगाल से सीआरपीएफ के जवान एसके मिश्रा ने दी। उन्होंने रविवार को शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही अंत्येेष्टि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान एसके मिश्र ने बताया कि वह शहीद के परिजनों से पेंशन संबंधी कार्य में लगाए जाने वाले वोटर आईडी, आधार कार्ड, वारिस प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, कैंसिल चेक सहित अन्य दस्तावेज लेने के लिए गांव आए हैं। उन्होंने बताया कि शहीद श्यामबाबू 2007 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। उस समय पेंशन योजना समाप्त कर दी गई थी, लेकिन शासन ने शहीद को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निश्चय किया है। वहीं सेवानिवृत्त कार्यकाल तक वेतन तथा सेवानिवृत्त के बाद पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed