फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ठंड से किसान और दुकानदार की मौत

ठंड से किसान और दुकानदार की मौत

Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
ठंड से किसान और दुकानदार की मौत
ठंड से किसान और दुकानदार की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/राजापुर। लगातार बढ़ती सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजापुर में सिंचाई कर घर लौटे किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं मुख्यालय के पास फुटपाथ पर दुकान चलाने के बाद रात घर लौटने पर ठंड लगने से दुकानदार की मौत हुई।
शनिवार की रात को राजापुर थाने के तिरहार क्षेत्र चांदी गांव निवासी किसान इंद्राज निषाद (48) पुत्र घसिटवा निषाद खेत में सिंचाई कर वह देर रात लौटे तो पत्नी रामफली से ठंड लगने की शिकायत की। पत्नी ने घर में आग जलाकर खाना गर्म किया और पति को भोजन कराया। इसके बाद किसान की हालत और बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे राजापुर अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में किसान की मौत हो गई। मृतक के पास दो बीघे जमीन है। उसके चार पुत्र संदीप, प्रदीप, अमर, अमरदीप व पुत्री रीना के अलावा अन्य अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। किसान की पत्नी ने दावा किया कि पति की ठंड लगने से मौत हुई है जबकि गांव पहुंचे एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर अंडे की ठेलिया लगाने वाला दुकानदार रईस उर्फभइया (37) पुत्र शहजादे निवासी पुरानी बाजार चौक के पास शुक्रवार की देर रात जब घर लौटा तो ठंड लगने की शिकायत की। पत्नी गुलनाज ने बताया कि घरेलू उपचार के बाद भी ठंड लगना कम नहीं हुई तो परिजनों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के एक छह माह की पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed