फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पंचायत भवन और शौचालय जर्जर

पंचायत भवन और शौचालय जर्जर

Thu, 11 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन और शौचालय जर्जर
बांदा। पंचायत राज विभाग अपने ही शौचालयों को नहीं सुधार पाया। महुआ विकास खंड की ग्राम पंचायत बहेरी व बरसड़ा बुजुर्ग में उप निदेशक (पंचायत) को पंचायत भवन व उसके शौचालय जर्जर हालत में मिले। उप निदेशक ने सचिव, एडीओ (पंचायत) समेत अन्य को एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह ने डीपीआरओ संजय यादव के साथ दोनों ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की प्रगति धीमी पाई गई। कई स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय भी मानक के अनुरूप नहीं मिले। बहेरी गांव में 20 शौचालयों का कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन


यहां पंचायत भवन के सभी कमरों में गंदगी मिली। सीट नहीं थी। कचरा भरा था। ग्राम पंचायत बरसड़ा बुजुर्ग व बरसड़ा खुर्द में पंचायत भवन का शौचालय मानक के अनुरूप नहीं मिला। जूनियर विद्यालय के शौचालय का दरवाजा ध्वस्त मिला और आंगनबाड़ी शौचालय का दरवाजा भी मानक के अनुरूप नहीं मिला। उप निदेशक ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में यह कमियां दुरुस्त कराने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। इसके बाद संबंधित सफाई कर्मचारी, सचिव व एडीओ समेत अन्य संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed