फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 110 Vehicles Checked, Seven Impounded, ₹4 Lakh in Revenue Collected

कानपुर: 110 वाहनों की जांच, सात पकड़े, चार लाख का राजस्व वसूला, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

Thu, 22 Oct 2026 07:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 22 Oct 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 110 Vehicles Checked, Seven Impounded, ₹4 Lakh in Revenue Collected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी-कानपुर रोड पर बालू, मौरंग और गिट्टी लादकर नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे वाहनों पर खनिज विभाग ने शिकंजा कसा। गुरुवार को पुलिस बल के साथ चलाए गए अभियान में करीब 110 वाहनों की जांच की। इनमें सात वाहन ओवरलोडिंग या वैध परिवहन प्रपत्र के बिना चलते मिले। इनके खिलाफ चालान और सीज करने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब चार लाख रुपये का राजस्व वसूला।
विज्ञापन


जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर खान अधिकारी ने पुलिस बल के साथ वाहनों की जांच की। जांच के दौरान बालू, मौरंग और गिट्टी लेकर जा रहे वाहनों के परिवहन संबंधी दस्तावेज की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग और बिना प्रपत्र परिवहन पर नजर
खनिज विभाग की कार्रवाई में ओवरलोडिंग और बिना वैध परिवहन प्रपत्र के खनिज ले जाने वाले वाहन निशाने पर रहे। जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स और संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी के साथ औचक जांच जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में संलिप्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान जारी रखने के निर्देश
खनिज विभाग की ओर से कार्रवाई जारी रखने का दावा किया गया है। हालांकि, 110 वाहनों की जांच में सात वाहन नियमों का उल्लंघन करते मिले। अब निगरानी अभियान में यह भी अहम होगा कि ऐसे वाहनों की आवाजाही पर कितना प्रभावी अंकुश लग पाता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कितनी नियमित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed