फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   उन्नाव में आधार कार्ड के लिए आवेदकों का डाकघर में हंगामा

उन्नाव में आधार कार्ड के लिए आवेदकों का डाकघर में हंगामा

Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव में आधार कार्ड के लिए आवेदकों का डाकघर में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। कई दिनों से आधारकार्ड के लिए डाकघर के चक्कर लगा रहे आवेदकों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी अगले दिन आने की बात सुन आवेदकों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों पर वसूली के आरोप लगाए। जिससे डाकघर परिसर में घंटो अफरा तफरी का माहौल रहा। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।


शहर के सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर परिसर में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। मंगलवार सुबह निधी यादव, परशुराम, सुनील कुमार, पूर्णिमा कश्यप, राहुल यादव, आर्यन, दीक्षा, मयंक कुमार, केतकी तिवारी, आकाश, संदीप, विशाल आदि आधारकार्ड बनवाने के लिए डाकघर पहुंची और लाइन में लग गई। करीब 11:30 बजे कर्मचारियों ने आधार कार्ड प्रिंट न हो पाने की बात कहकर काउंटर बंद कर दिया।
विज्ञापन



इस पर लाइन में लगे आवेदकों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। आवेदकों का कहना था कि कई दिनों से आधारकार्ड के लिए भटक रहे हैं जबकि कर्मचारी अपने चहेतों को आधारकार्ड जारी कर रहे हैं। भीड़ के तेवर तल्ख देख कर्मचारी काउंटर छोड़कर इधर-उधर हो गए। इस दौरान डाक विभाग अधिकारियों ने भीड़ को शांत कराकर हालातों पर काबू पाया। पोस्टमास्टर रामऔतार शर्मा ने बताया कि प्रिंटर खराब होने से कार्य बाधित हो गया। आवेदकों के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डाकघर परिसर में घंटों आवेदकों ने ठप कराया काम
- डीएम से कर्मचारियों की शिकायत कर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed