फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बीडी गुप्त को मरणोपरांत वैश्य रत्न

बीडी गुप्त को मरणोपरांत वैश्य रत्न

Thu, 14 Jun 2018 12:03 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
बीडी गुप्त को मरणोपरांत वैश्य रत्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। बुजुर्ग समाजसेवी और पत्रकार तथा पुरातत्व प्रेमी बीडी गुप्ता की याद मेें श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ‘मेरे सपने-अब आपके’ बैनर तले स्वर्गीय गुप्ता को हरेक ने तहेदिल से याद किया। उनकी स्मृति में गेट निर्माण और लाइब्रेरी की घोषणा की गई। साथ ही उन्हें मरणोपरांत वैश्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

बुधवार को शाम सारंग सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि कालिंजर दुर्ग के लिए बीडी गुप्ता ने अपना जीवन खपा दिया। पूर्व मंत्री ने बताया कि कालिंजर के राजा कीर्ति सिंह पुत्री वीरांगना दुर्गावती के नाम पर बांदा राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज का नामकरण किए जाने का प्रस्ताव दो साल पहले गुप्ता ने प्रदेश सरकार को भेजा था। यह प्रक्रिया पूरी होने वाली है।
विज्ञापन


जल्द ही मेडिकल कालेज का नाम वीरांगना दुर्गावती के नाम से होगा। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि स्वर्गीय गुप्ता की मंशा के मुताबिक आम बाग चुंगी चौकी नरैनी रोड में वीरांगना दुर्गावती के नाम पर द्वार का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही शहर की कोई एक सड़क का नामकरण भी उनके नाम से होगा। पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज ने भी संबोधित किया। अधिवक्ता यज्ञस्वरूप गुप्ता ने स्वर्गीय गुप्ता की स्मृति में अपने गांव में पुस्तकालय खुलवाने की घोषणा की। प्रोफेसर डॉ.मनोरमा अग्रवाल ने पुस्तकालय में पुस्तकें दान करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्य महासभा अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता और चेयरमैन मोहन व पूर्व चैयरमैन राजकुमार राज ने श्री गुप्त को मरणोपरांत वैश्य रत्न से सम्मानित किया। यह सम्मान मुकुल गुप्ता और एसीडी डांस स्टूडियो निदेशक निशा गुप्ता को सौंपा। वरिष्ठ पत्रकार अरुण खरे ने स्वर्गीय गुप्ता से जुड़े कई रोचक स्मरण सुनाए।


श्रद्धांजलि सभा को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, हरीओम तत्सत, डॉ. शबाना रफीक, कृषि महाविद्यालय प्राचार्य राजेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक रामेश्वर भाई, कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, संत कुमार गुप्ता, उमाशंकर पांडेय, अजित गुप्ता, कैप्टन सूर्य प्रकाश मिश्र, शोभाराम कश्यप आदि ने भी संबोधित किया। संचालन सत्येंद्र गुप्ता ने किया। कौशल किशोर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, अशोक दीक्षित, बाबूलाल गुप्ता, रमाकांत त्रिपाठी, भगवानदीन गर्ग, प्रकाश साहू, बद्रीविशाल, माधव निगम, विजय शर्मा, सीएमएस डॉ. ऊषा सिंह, डॉ. महेश गुप्ता, शिवबली सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर स्वर्गीय गुप्ता की सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed