{"_id":"5a7b41154f1c1bca798b859b","slug":"81518027029-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता वृद्ध का शव तालाब किनारे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता वृद्ध का शव तालाब किनारे मिला
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा/चिल्ला।
चार दिन पूर्व लापता हुए वृद्ध का शव घर से कुछ दूर तालाब के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने खानदानियों पर गला घोंटकर हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव का बच्चा (80) पुत्र बउरा प्रजापति रविवार रात घर से लापता हो गया। सुबह जागे परिजनों ने उसे गायब देखा। काफी तलाश के बाद भी वृद्ध का कोई सुराग नहीं लगा। घर के नजदीक स्थित तालाब में भी परिजनों ने खुद और जाल लगाकर तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को सुबह मृतक के भतीजे ओमप्रकाश ने उसका शव तालाब किनारे पड़े देखा। खबर पाकर थानाध्यक्ष भी आ गए और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, मृतक के नाती पंकज ने बताया कि पारिवारिक रंजिश में बाबा की हत्या की गई है। कहा कि छह माह पूर्व मृतक के भतीजे चुनूबाद की हत्या के आरोप में खानदानियों ने बच्चा को दो पुत्रों सुखराम और रामनाथ को जेल भिजवा दिया।
आरोप लगाया कि चुनूबाद की हत्या का बदला लेने के लिए रंजिश में बच्चा को अगवा करने के बाद गला घोंटकर शव तालाब किनारे फेंक दिया। उधर, चिल्ला थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत पानी में डूबने से होने की पुुष्टि हो गई है। कहा कि घर में कई दिनों से विवाद चल रहा था। घरेलू झगड़ों से परेशान होकर उसने तालाब में डूबकर जान दे दी।
उधर, मृतक की पत्नी चुनकी ने डीएम को दी अर्जी में कहा कि उसके दो बेटे हत्या के आरोप में छह माह से जेल में हैं। ऐसे में अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं है। मां ने मांग की कि अंतिम संस्कार के लिए दोनों बेटों को गांव आने की अनुमति दी जाए।
लापता वृद्ध का शव तालाब किनारे मिला, हत्या का आरोप