फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शिक्षा मित्रों ने हाईवे किया जाम

शिक्षा मित्रों ने हाईवे किया जाम

Sat, 09 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों ने हाईवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। शिक्षा मित्रों का आंदोलन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। स्टेट हाईवे पर धरना देकर लगभग आधा घंटा यातायात ठप कर दिया। सांसद के स्थानीय आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। 11 से 14 सितंबर तक दिल्ली में शिक्षा मित्रों धरना होगा।


प्रदेश सरकार द्वारा समायोजित शिक्षा मित्रों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किए जाने के फैसले पर शिक्षा मित्र संगठन विरोध में हैं। तीसरे दिन बीएसए कार्यालय में पुलिस का पहरा होने से ताला बंदी आदि नहीं कर सके। अलबत्ता बांदा-कानपुर स्टेट हाइवे पर धरना दिया। सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र के इंदिरा नगर स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सांसद के न मिलने पर उनके प्रतिनिधि उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मित्रों का हुजूम यहां कलक्ट्रेट आया और सिटी मजिस्ट्रेट रमेश तिवारी को ज्ञापन दिया। शिक्षा मित्र संगठनों का कहना है कि समायोजित शिक्षा मित्र 40 हजार रुपये मानदेय पा रहे थे। उसे 10 हजार कर दिया गया। 30 हजार रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संयुक्त शिक्षा मित्र संघर्ष मोर्चा सहित अन्य शिक्षा मित्र संगठनों के अध्यक्ष दिनकर अवस्थी, फूलचंद्र सोनी, राधेश्याम यादव, महामंत्री फूल सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, सुनील मिश्रा आदि शामिल रहे। उन्होंने बताया कि प्रांतीय संयुक्त मोर्चा ने 11 से 14 सितंबर तक दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। बांदा के शिक्षा मित्र भी इसमें शामिल होने 10 सितंबर को दिल्ली कूच करेंगे।

-तीसरे दिन भी सड़कों पर उतरे शिक्षा मित्र संगठन
-11 से 14 तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed