फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कौशल विकास योजना के नाम पर ठगी

कौशल विकास योजना के नाम पर ठगी

Fri, 28 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
कौशल विकास योजना के नाम पर ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पाटन। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत भोपाल की कंपनी के खिलाफ छात्रों से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया। एमजी कॉलेज ऑफ साइंस आर्ट एंड कल्चर छांछीराईखेड़ा सुमेरपुर के प्रबंधक ने तहरीर दी है। एसपी नेहा पांडेय के आदेश पर बिहार थाना प्रभारी रंजीत यादव ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


विकासखंड सुमेरपुर के छांछीराईखेड़ा स्थित एमजी कॉलेज ऑफ साइंस आर्ट एंड कल्चर के प्रबंधक व ट्रस्टी अशोक पांडेय ने एसपी को जानकारी दी कि भोपाल स्थित मंदाकिनी कॉलोनी कोलार रोड के अल्टीमेट एनर्जी रिसोर्स पीवीटी एलटीडी के प्रतिनिधि उनके कॉलेज आए और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में बताया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं के सामने प्रजेंटेशन भी दिया। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने लगभग एक हजार छात्रों के
विज्ञापन



आधारकार्ड भी बनाए और आवेदन प्रपत्र भरकर पंजीकरण होने की बात कही। कहा कि दिल्ली से टीम आकर कॉलेज का सर्वे करेगी। तब विभिन्न कोर्सेज प्रारंभ होंगे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रति छात्र पांच सौ रुपये की रजिस्ट्रेशन फ ीस मांगी और उसे कंपनी के खाते में जमा कराया। उसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि कॉलेज में निरीक्षण टीम लाने के बहाने दिल्ली चले गए। उस दिन के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों से कई बार बात की गई लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के लिए न ही कोई टीम आई और ना ही कंपनी के प्रतिनिधि। बताया कि कंपनी द्वारा ऐसा फ्राड अन्य संस्थानों से भी करने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौशल विकास योजना के नाम पर ठगी
छांछीराईखेड़ा के एमजी कालेज आफ साइंस के प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed