फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 years old mother beaten by her son

देखो इस कलयुगी बेटे की करतूत, 80 साल की मां के साथ क्या किया 

Thu, 02 Mar 2017 03:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
80 years old mother beaten by her son
80 वर्षीय रामकुमारी
एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ ऐसा सलूक किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। नशे में धुत कलयुगी बेटा अपनी उस मां के लिए हैवान बन गया जो उम्र भर उसके लिए ममता की देवी बनी रही।
विज्ञापन

 

मां की ममता का ये सिला

80 years old mother beaten by her son
डेमो
हालांकि मां ने अपने बेटे के लिए लाड प्यार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 80 साल की हो चुकी मां को इस नीच बेटे ने जानवरों की तरह पीटा। मां-बेटे के इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की करतूत सुन पुलिस भी रह गई दंग

80 years old mother beaten by her son
डेमो
कानपुर के बिठूर इलाके के पंचमपुरवा में मंगलवार रात नशे में धुत बेटे ने अपनी 80 साल की मां को जानवरों की तरह पीटकर घर से बाहर फेंक दिया। वृद्धा रातभर घर के बाहर पड़ी रोती रही। दूसरे दिन भी अंदर न घुसने देने पर वह बुधवार शाम मंधना चौकी पहुंची। पुलिस को बेटे की करतूत बताई तो पुलिस सुनकर दंग रह गई। फौरन बेटे को थाने बुलाया गया। इसके बाद उसे डांटा-फटकारा और वृद्धा को उसके साथ भेज दिया। 

वृद्धा ने बताया कि मंगलवार को बहू रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने गई थी। छोटा बेटा रात को नशे में धुत होकर घर आया तो खाना मांगने लगा। वृद्धा ने किसी तरह खिचड़ी बनाई। इस पर बेटे ने मां को पीटना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed